मानव का शरीर मिलना पर्याप्त नहीं, जीवन में मानवता का होना जरूरी : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 17-08-2026 04:53 PM
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। मुनिश्री ने कहा कि केवल मानव शरीर मिल जाना पर्याप्त नहीं है, जीवन में मानवता के गुणों का होना भी जरूरी है। व्यक्ति मानव बन गया, लेकिन उसके भीतर दानव बैठा है तो ऐसा मानव जीवन व्यर्थ है।

मुनिश्री ने कहा कि मानव जीवन की भूमिका प्राप्त करने के बाद वास्तविक अर्थों में मानव बनना आवश्यक है। अहंकार की परंपरा बढ़ती जाएगी तो दुर्गति की परंपरा भी बढ़ती जाएगी। जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसमें प्रमाद नहीं करना चाहिए और प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए। जीवन का दुरुपयोग करने पर आत्मकल्याण और भव सुधार की दिशा में आगे बढ़नाकठिन हो जाता है।

बाहर की तस्वीर अच्छी, भीतर की एक्स-रे रिपोर्ट कैसी ? 
मुनिश्री ने आत्मचिंतन देते हुए कहा कि व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि यदि बाहर से खिंची उसकी तस्वीर बहुत अच्छी आए, लेकिन भीतर की एक्स-रे रिपोर्ट खराब हो तो उसे कैसा लगेगा। इसी तरह बाहरी व्यक्तित्व को संवारने के साथ आत्मा को भी निर्मल बनाना जरूरी है।



मुनिश्री ने उत्तम मानव बनने के लिए जीवन में सत्संग को अनिवार्य बताया। साथ ही बड़ों का सदैव आदर-सम्मान करने, उनका आशीर्वाद लेने और लोकविरुद्ध आचरण व व्यापार का त्याग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दुराचरण व्यक्ति की आत्मा को मलिन करता है।

पाप से डरने वाला ही लक्ष्य तक पहुंचता है 
मुनिश्री ने कहा कि शास्त्रकार भगवंतों ने लोकविरुद्ध आचरण से बचने का संदेश दिया है। दुर्लभ मानव जीवन को दुर्गति की ओर ले जाने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए। वीतराग के पथ पर चलने वाला पापभीरू जीव, अर्थात पाप से डरने वाला व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। जो पाप से नहीं डरता, वह जीवन चक्र में उलझा रहता है। उन्होंने कहा कि भौतिक साधनों और सुख-सुविधाओं की लालसा जितनी बढ़ती जाती है, व्यक्ति उतना ही अधिक दुखी हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.