'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रेडिक्शन
जहां तक पहले दिन की कमाई की बात है, तो ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में दर्शकों की कमी, 'छावा' से टक्कर और फिल्म को लेकर दर्शकों के कम उत्साह को देखते हुए बहुत उम्मीद लगाना बेमानी है। उम्मीद यही है कि शुक्रवार, 21 फरवरी को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ओपनिंग डे पर 1-2 करोड़ रुपये में सिमटकर रह जाएगी। बल्कि यदि शाम और रात के शोज में भी दर्शकों की कमी दिखी तो इसे लाखों में कमाई से ही संतोष करना होगा।