लिंगेश्वरी माता मंदिर खुलने व मेला आयोजन को लेकर बैठक

Updated on 22-08-2025 11:26 AM

कोंडागांव। फरसगांव विकासखंड के ग्राम झाटीबन आलोर में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर का द्वार इस वर्ष 3 सितंबर को खुलेगा। इस अवसर पर हर साल की तरह भव्य मेला का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मंदिर स्थल स्थित रंगमंच भवन में लिंगेश्वरी सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान तय किया गया कि बेरीकेटिंग एवं बांस-बल्ली की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग व वन विभाग करेंगे, सफाई व्यवस्था नगर पंचायत फरसगांव संभालेगी।कानून एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग व तहसील प्रशासन की होगी, चिकित्सा व्यवस्था खंड चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में रहेगी और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग और मेला समिति द्वारा की जाएगी। वही विद्युत व्यवस्था विद्युत विभाग फरसगांव देखेगा और पेयजल व्यवस्था जनपद पंचायत, नगर पंचायत व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग मिलकर करेंगे। साथ ही मंदिर स्थल तक पहुंच मार्गों को सुव्यवस्थित करने और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।

लिंगेश्वरी सेवा समिति ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह 6 बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर सकेंगे। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, एसडीएम फरसगांव अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओ (पु.) अभिनव उपाध्याय, तहसीलदार जय कुमार नाग, सीईओ जनपद रूपेन्द्र नेताम, नायब तहसीलदार निधि एस नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लिंगेश्वरी सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.