मीशो का शेयर बना मल्टीबैगर, 7 दिन में ही भर दी निवेशकों की झोली, जानिए अब कहां पहुंच गया रेट
Updated on
18-12-2025 05:26 PM
नई दिल्ली: हाल में लिस्ट हुई ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर आज 8% तक चढ़कर रिकॉर्ड ₹233 के स्तर पर पहुंच गए। इस उछाल के साथ मीशो के शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹111 से सिर्फ 7 सेशन में 110% बढ़ चुके हैं। आज की तेजी के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1 लाख करोड़ के पार चला गया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 216.35 रुपये पर बंद हुआ था जबकि आज यह 228 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह ही 233 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी UBS ने मीशो के शेयर पर 'Buy' रेटिंग दी थी और ₹220 का टारगेट प्राइस रखा था। लेकिन शेयर इस स्तर को पार कर चुका है। UBS ने कहा कि कंपनी का बिजनेस मॉडल लगातार पॉजिटिव कैश फ्लो सुनिश्चित करता है। यह कई दूसरी इंटरनेट-आधारित कंपनियों से अलग है क्योंकि इसमें कम एसेट और निगेटिव वर्किंग कैपिटल की जरूरत होती है।
कंपनी का आईपीओ
UBS का अनुमान है कि FY25–30E के दौरान नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) में 30% की जोरदार सालाना वृद्धि होगी। मीशो ने 10 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की थी। लिस्टिंग के दिन ही यह अपने इश्यू प्राइस से प्रीमियम पर खुला था और पहले सेशन में ₹111 के IPO प्राइस से 53% ऊपर बंद हुआ था। दो दिन की गिरावट के बाद, शेयर सोमवार को 3% से ज्यादा बढ़ा और मंगलवार को भी अपनी तेजी जारी रखी जबकि बाकी बाजार दबाव में था। बुधवार को इसने 20% का अपर सर्किट छू लिया। कंपनी का इश्यू 79 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…