नीट में 15-15 लाख लेकर डमी कैंडिडेट बने MBBS स्टूडेंट:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 10 छात्र-छात्राएं पकड़े गए

Updated on 28-06-2024 02:45 PM

नीट में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। इनमें से 8 की जमानत हो गई। वहीं दो स्टूडेंट से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। ये सभी छात्र राजस्थान के ही रहने वाले और MBBS फर्स्ट ईयर से इंटर्नशिप तक के है।

मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के असिस्टेंट एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. मयंक जैन ने बताया- 15 दिन पहले दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने हमसे 8 छात्रों के बारे में जानकारी मांगी थी। हमें छात्रों के नाम बताए गए थे। ये सभी छात्र झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के थे। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था।

8 छात्रों की बाद में जमानत हो गई थी। जबकि 2 छात्रों से मुंबई की टीम ने पहले पूछताछ की, फिर उन्हें गिरफ्तार कर ले गए। अभी दोनों छात्र मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं।

डॉ. मयंक जैन ने बताया- किसी भी छात्र को सेंटर से गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच टीम को हमने जानकारी दी तो स्टूडेंट्स से पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी हैं।

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले पर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष चंद्र जैन लगातार मामले को टालते रहे। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी मामले को छुपाया।

झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है, मीडिया से जानकारी मिलने के बाद उनकी एक टीम ने भी कॉलेज में जाकर इस मामले में बात की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.