टाटा संस की कमाई और प्रॉफिट में जबरदस्त इजाफा, टाटा ट्रस्ट्स को दोगुना से ज्यादा डिविडेंड

Updated on 27-06-2026 03:03 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपने मौजूदा और नए बिजनेसेज में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता वाले मुश्किल ग्लोबल बिजनेस माहौल के बावजूद स्टैंडअलोन आधार पर टाटा संस ने ऑपरेशन्स से लगभग ₹42,000 करोड़ की कमाई की जबकि इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट करीब ₹32,000 करोड़ रहने का अनुमान है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने मुख्य शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स को दिए जाने वाले डिविडेंड पेमेंट को भी दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर ₹3,000 करोड़ से ज्यादा कर दिया है। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी है। टाटा संस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। साबुन से लेकर स्टील तक का कारोबार करने वाले इस ग्रुप की इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 323 सब्सिडियरी, 39 एसोसिएट और 32 जॉइंट वेंचर कंपनियां हैं।

नए बिजनेसेज का प्रदर्शन

फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 12% गिरकर ₹38,834.58 करोड़ रह गया था। इसी तरह टैक्स के बाद प्रॉफिट भी 24% गिरकर ₹26,231.74 करोड़ रह गया था। हालांकि इसके बावजूद कंपनी का डिविडेंड दोगुना होकर ₹1,414.5 करोड़ हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप को कई मुख्य ऑपरेटिंग कंपनियों से काफी योगदान मिला। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल, टाटा कंज्यूमर, टाइटन, टाटा स्टील और आईएचसीएल शामिल हैं।नए बिजनेसेज में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार काफी बढ़ा है। इसी तरह टाटा डिजिटल भी धीरे-धीरे मुनाफे की ओर बढ़ रही है। क्रोमा का EBITDA भी पॉजिटिव हो गया है। साथ ही एयर इंडिया का नुकसान भी धीरे-धीरे कंट्रोल में लाया जा रहा है। नए बिजनेसेज ने भी इन्वेस्टमेंट और शुरुआती दौर में होने के बावजूद मजबूत परफॉर्मेंस दी है।

ग्रुप का मार्केट कैप

फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 11.6% गिर गया। यह फिस्कल ईयर के आखिर तक लगभग ₹3.2 लाख करोड़ घटकर ₹24.39 लाख करोड़ रह गया। उसके बाद से ग्रुप की मार्केट वैल्यू में लगभग 5.4% की रिकवरी हुई है। 25 जून तक इसमें लगभग ₹1.31 लाख करोड़ जुड़कर यह ₹25.70 लाख करोड़ हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.