मार्केट में तेजी, कंपनियों को लोन... दुनिया में दिख रहा भारत का दम, क्या अमेरिका के साथ ट्रेड डील बनेगी फायदे का सौदा?

Updated on 17-05-2025 12:27 PM
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन इससे पहले इसमें काफी तेजी रही है। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स इस हफ्ते अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इसकी वजह है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रंप के कुछ बयानों से ऐसा लग रहा है कि भारत, अमेरिका के साथ डील करने वाला पहला देश हो सकता है।

भारतीय कंपनियों ने भी इस मौके का फायदा उठाया है। शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को 3.4 अरब डॉलर का प्राइवेट क्रेडिट डील मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2.98 अरब डॉलर का लोन लिया है। इससे पता चलता है कि दुनिया भर के निवेशक भारत के कॉर्पोरेट कर्ज में रुचि दिखा रहे हैं।

क्या हैं कारण?

ब्लूमबर्ग की एक खबर के अनुसार इस उत्साह के पीछे कई कारण हैं। भारत में सरकार देश को ग्लोबल सप्लाई चेन में और गहराई से जोड़ना चाहती है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की उदार नीति भी बाजार को सपोर्ट कर रही है। बॉन्ड यील्ड तीन साल के सबसे निचले स्तर पर है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

हांगकांग में Natixis के सीनियर इकोनॉमिस्ट त्रिन्ह गुयेन ने कहा, अगर भारत सही तरीके से काम करे तो वह ट्रंप 2.0 में बड़ा विजेता बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत बॉन्ड में अच्छा रिटर्न और इक्विटी निवेशकों के लिए भी अच्छा मुनाफा दे सकता है।

ग्लोबल फंड मैनेजरों का नजरिया तेजी से बदला है। फ्रैंकलिन टेम्पलटन और फेडरेटेड हरमेस जैसे फंड भी भारत में निवेश करने को उत्सुक हैं। BofA सिक्योरिटीज के एक सर्वे के अनुसार एशियाई फंड मैनेजरों के लिए भारतीय शेयर सबसे पसंदीदा बन गए हैं।

ट्रेड वॉर के बीच भारी निवेश

अक्टूबर से फरवरी के बीच निवेशकों ने 25 अरब डॉलर से ज्यादा के भारतीय शेयर बेचे थे। लेकिन इस तिमाही में उन्होंने 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। ऐसा तब हुआ जब ट्रेड वॉर चल रहा था और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी था। 7 अप्रैल को निफ्टी कई महीनों के निचले स्तर पर था, लेकिन अब यह अपने सितंबर के रेकॉर्ड हाई से सिर्फ थोड़ा ही दूर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.