मार्क कार्नी बने रहेंगे कनाडा के PM:चुनाव जीतने के बाद बोले- US के साथ रिश्ते खत्म

Updated on 30-04-2025 01:49 PM

कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 3 सीटें कम है।

उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 144 सीटें जीत सकी। पार्टी का नेतृत्व कर रहे पियरे पॉलिवर अपनी सीट भी नहीं बचा सके। वे लिबरल पार्टी के उम्मीदवार से हार गए।

लिबरल पार्टी की जीत के बाद उसे चौथी बार सत्ता में बने रहने का मौका मिला है। ये पार्टी के लिए बहुत बड़ा जनादेश है, क्योंकि दो महीने पहले तक पार्टी के जीतने की उम्मीदें बहुत कम थीं। पॉपुलैरिटी रेटिंग में पार्टी को सिर्फ 25% पॉइंट मिले थे।

जीत के बाद कार्नी ने पहले संबोधन में अमेरिका के साथ कनाडा के रिश्तों के अंत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने विश्वासघात किया है और ये बात कनाडा कभी नहीं भूलेगा।

मार्क कार्नी की पूरी स्पीच पढ़ें...

अमेरिका के साथ हमारा पुराना संबंध, जो लगातार बढ़ती एकजुटता पर टिका हुआ था, अब खत्म हो चुका है। अमेरिका की ग्लोबल ट्रेड पॉलिसी, जिस पर कनाडा ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद से भरोसा किया और जिसकी वजह से कई साल तक हमारे देश में समृद्धि रही, अब खत्म हो चुकी है।

और यह हमारी भी नई सच्चाई है। हम अमेरिका के विश्वासघात के झटके से उबर चुके हैं, लेकिन हमें इस सबक को कभी नहीं भूलना चाहिए। अब हमें खुद का ध्यान रखना होगा। और सबसे जरूरी, हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा।

जब मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलूंगा, तो यह दो स्वतंत्र देशों के आगे के संबंधों पर चर्चा करने के लिए होगा। हम एक नया रास्ता तय करेंगे, क्योंकि यह कनाडा है और यहां जो होगा, वह हम तय करेंगे। हमें बड़े सपने देखने होंगे और उससे भी बड़े काम करने होंगे।

हमें वो काम करने होंगे जो पहले असंभव माने जाते थे, और ऐसी गति से करने होंगे, जो इसके पहले की पीढ़ियों ने नहीं देखी होगी। अमेरिका ने जो हमसे छीना है, उससे कहीं ज्यादा हम खुद को दे सकते हैं।

आने वाले दिन और महीने चुनौतीपूर्ण होंगे, और उसमें हमें कुछ त्याग करने पड़ेंगे। लेकिन हम अपने मजदूरों और व्यवसायों का समर्थन करेंगे और मिलकर ये त्याग करेंगे।

खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह हारे, पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

खालिस्तान समर्थक और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के प्रमुख नेता जगमीत सिंह अपनी सींट हार गए हैं। नतीजे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगमीत सिंह रो पड़े। वे ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नाबी सेंट्रल सीट पर लिबरल उम्मीदवार वेड चांग से हार गए। सिंह को लगभग 27% वोट मिले, जबकि चांग को 40% से ज्यादा वोट मिले।

जगमीत ने अपनी सीट न बचा पाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी को भी वोटों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। पार्टी नेशनल पार्टी का स्टेटस भी खो सकती है, क्योंकि नेशनल पार्टी बने रहने के लिए कम से कम 12 सीटें जीतना जरूरी होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.