उर्फी की ढेर सारी वीडियो और तस्वीरें आई सामने

Updated on 20-02-2022 06:37 PM

मुंबई 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते इंटरनेट की सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह एक बार फिर नए लुक और नए अंदाज में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की नई ढेर सारी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने अपने स्टाइल को फिर से नए तरीके से प्रजेंट किया है।

 हाल में ही उर्फी जावेद बबल-गम पिंक ड्रेस में नजर आईं। उनका सिग्नेचर कट वाला डिजाइन इस ड्रेस में भी देखने को मिला। उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट्स की वजह से चर्चा में रहती हैं क्योंकि वह हर बार सबसे डिफरेंट लुक में नजर आती हैं। उनके पोस्ट पर फैंस उनकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ करते हैं तो कभी उन्हें नेगेटिव कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता है।

उर्फी जावेद के लेटेस्ट वीडियो पर भी फैंस ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने उर्फी की ड्रेस की फटे बैलून से तुलना की। तो कुछ यूजर्स ने इनके डिजाइनर के बारे में पूछा। एक यूजर ने उर्फी जावेद से पूछा, क्या इस तरह की ड्रेस कंफर्टेबल होती हैं? उर्फी जावेद सोशल मीडिया हैंडल से भी खूब वीडियो शेयर करती हैं। फेसबुक पर उर्फी को करीब ढाई लाख से यूजर्स फॉलो करते हैं। उर्फी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें टीवी जगत में फेम बड़े भईया की दुल्हनिया से मिला।

 इसके बाद वह 'मेरी दुर्गा' और 'बेपन्नाह' जैसे सीरियल में नजर आए हैं। उर्फी जावेद की निजी जिंदगी की बात करें तो वह लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1997 में हुआ। उन्होंने लखनऊ से ही पढ़ाई की। वह मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएट हैं। उर्फी जावेद को एंटरटेमेंट जगत में फेम बिग बॉस ओटीटी से मिला। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते इंटरनेट की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार फिर वह नए अवतार में नजर आई हैं। इस वीडियो को देख फैंस अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.