पंधेर समेत कई किसान नेता 8 दिन बाद रिहा:डल्लेवाल अभी भी अस्पताल में, कोहाड़ बोले- उनकी हालत नाजुक, बोला नहीं जा रहा

Updated on 28-03-2025 01:04 PM

पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिए किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ समेत कई किसानों को 8 दिन बाद गुरुवार देर रात पटियाला और मुक्तसर जेल से रिहा कर दिया।

जेल से निकलकर सरवण सिंह पंधेर ने कहा, 'मैं पटियाला के बहादुरगढ़ किले जाऊंगा। वहां अपने साथी किसानों से बात करेंगे। सरकार ने जो हमारा खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मोर्चा हटाया, हम उसकी कड़ी निंदा करेंगे। आज साथी किसानों से अगले प्रोग्राम के बारे में चर्चा करेंगे।'

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में रखा है। पुलिस का कहना है कि डल्लेवाल हिरासत में नहीं हैं।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि डल्लेवाल की हालत नाजुक है। 19 मार्च के बाद उन्होंने पानी की एक बूंद भी नहीं पी। उनसे बोला भी नहीं जा रहा।

उधर, किसानों को हिरासत में लेने के विरोध में आज SKM केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पंजाब में DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किसान DC को राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने हरियाणा-पंजाब के शंभु और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया है और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। पंजाब के महाधिवक्ता (AG) गुरमिंदर सिंह ने जस्टिस सूर्यकांत और एनके सिंह की बेंच को जानकारी दी कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। डल्लेवाल पिछले साल नवंबर से भूख हड़ताल पर थे। एजी सिंह ने बताया, "श्री डल्लेवाल ने आज पानी ग्रहण कर उपवास तोड़ा।"

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका खारिज की पंजाब सरकार के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। दरअसल, पंजाब प्रशासन पर यह आरोप था कि उन्होंने कोर्ट के पिछले साल दिए गए यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का उल्लंघन कर किसानों को बॉर्डर से हटाया। लेकिन बेंच ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट स्वयं सरकार से हाईवे खुलवाने को कह रहा था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अवमानना याचिकाकर्ता के वकील अंग्रेज सिंह से कहा, "हम पहले से ही सरकार से हाईवे खोलने को कह रहे थे। यह अवमानना याचिका गलतफहमी पर आधारित है।" इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।

डल्लेवाल से मिलने दिया जाए परिवार, सदन में उठाया मुद्दा

कांग्रेस विधायक ने राणा गुरजीत सिंह ने शून्य कॉल में किसानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले दिनों शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को उठाया गया है। उससे लोगों के मनों में ठेस है। मेरा सुझाव है कि डल्लेवाल कहां है, किस अस्पताल में है। एक अच्छा मैसेज देने के लिए उनके परिवार को उनसे मिलने देना चाहिए। ताकि लोगों के मनो में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

31 मार्च को मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेताओं ने का कहना है कि SKM के प्रदर्शन में उनके सभी किसान नेता शामिल होंगे। 31 मार्च को मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। अमृतसर में हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप सिंह धालीवाल का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि सभी किसान नेताओं को रिहा किया जाए और किसानों की जब्त की गई ट्रॉलियों की भरपाई सरकार करे। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जातीं। पुलिस एक्शन के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों को खोजने के लिए एक रिकवरी कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन से संपर्क में रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.