श्वेता तिवारी को लेकर शक करती थीं मनोज तिवारी की एक्स वाइफ, घर में मचता था कलह, बताया था इन्हें घर तोड़ने वाली

Updated on 04-10-2024 12:59 PM
श्वेता तिवारी आज 4 अक्टूबर को अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। श्वेता ने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में अपनी पहचान बना ली। उनका ये किरदार उन दिनों घर-घर में हर किसी के दिल के बेहद करीब रहने लगा था। आज श्वेता के बर्थडे पर जानते हैं उनकी भोजपुरी फिल्मों के बारे में और मनोज तिवारी के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर परिवार में कलह की कहानी।

इसके अलावा वो 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो', कॉमेडी शो, 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'बेगुसराय' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' में उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि फिजिकली भी बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। इन सबसे अलावा श्वेता 'बिग बॉस सीजन 4' की विनर भी थीं। टीवी शोज़ के अलावा श्वेता तिवारी कुछ हिन्दी फिल्मों, नेपाली, मराठी, पंजाबी के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं श्वेता की भोजपुरी फिल्मों की जिसमें उनके साथ मनोज तिवारी भी थे।

मनोज तिवारी के साथ दिखी थी श्वेता की खूबसूरत केमिस्ट्री


श्वेता तिवारी मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और गानों मे नजर आई थीं। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म का नाम था 'कब अइबू अंगनवा हमार'। इस फिल्म में श्वेता ने नैना नाम की लड़की का रोल निभाया था और मनोज तिवारी के साथ इनकी खूबसूरत केमिस्ट्री भी दिखाई गई थी। दोनों कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में साथ नजर आए और 'बिग बॉस' में भी ये साथ दिखे।

मनोज तिवारी और रानी की शादी जरूर टूट गई


कहते हैं कि मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को दोनों साथ में कभी अच्छे नहीं लगे। बता दें कि मनोज तिवारी और रानी की शादी जरूर टूट गई लेकिन श्वेता आज भी उनकी दोस्त हैं। हालांकि, श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप भी लग चुका है।

मनोज तिवारी ने श्वेता को सुनाया था घर का सारा किस्सा


मनोज तिवारी ने 'बिग बॉस' में श्वेता तिवारी के साथ पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर काफी सारी बातें भी की थीं। मनोज तिवारी ने शो में बताया था कि श्वेता को लेकर कैसे उनकी वाइफ रानी उनपर शक करती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी वाइफ को लगता है कि श्वेता के साथ उनका अफेयर चल रहा है। मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की काफी अफवाहें उड़ीं, लेकिन एक्टर ने कहा कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। हालांकि, 2012 में मनोज का रानी तिवारी से तलाक हो गया।

दो-दो शादियां, लेकिन रिलेशनशिप में अनलकी

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली श्वेता का जन्म 4 अक्टूबर, 1980 को हुआ था। मुंबई में रहने वाली श्वेता तिवारी खुद को रिलेशनशिप के मामले में अनलकी कहती हैं। उन्होंने दो-दो शादियां कीं लेकिन दोनों भी रिश्ता सफल नहीं रहा। श्वेता तिवारी ने साल 1998 में भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी पलक तिवारी हुई। साल 2007 में श्वेता ने राजा चौधरी से तलाक ले लिया था। श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

श्वेता और अभिनव ने तीन साल तक डेट किया था

इसके बाद, श्वेता ने 13 जुलाई, 2013 को अभिनव कोहली से शादी रचाई। शादी से पहले श्वेता और अभिनव ने तीन साल तक डेट किया था। इस शादी से श्वेता को एक बेटा रेयांश कोहली हुआ। साल 2016 में श्वेता और अभिनव का तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर

आज श्वेता बतौर सिंगल मदर दोनों बच्चों को पाल रही हैं। वह इंडस्ट्री में भी उतनी ही एक्टिव हैं। वहीं श्वेता की बेटी पलक ने भी बॉलीवुड में एंट्री मार ली है। बता दें कि श्वेता दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा श्वेता हालिया रिलीज टीवी शो 'आपका अपना जाकिर' का भी हिस्सा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.