मनमोहन शेट्टी की हत्या की थी साजिश, RGV बोले- बॉलीवुड पर था अंडरवर्ल्ड का कहर, राकेश रोशन पर चली गोली
Updated on
12-02-2026 01:20 PM
बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से टकराव दशकों से चर्चा का विषय रहा है। बीते वर्षों में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने बॉलीवुड को झकझोर दिया। हाल ही में, जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी ने सबको चिंता में डाल दिया है। गोलीबारी के तुरंत बाद, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। इन सबके बीच, 'सत्या' फेम फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। आरजीवी ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के इंडस्ट्री पर पड़े प्रभाव को याद किया।
राम गोपाल वर्मा ने हमले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने गोलीबारी की घटना से पहले क्या हुआ, इसकी जांच पर भी जोर दिया। राम गोपाल वर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, 'सबसे पहले, गोलीबारी की घटना से पहले एक प्री-रन हुआ होगा, जिसके बारे में सिर्फ रोहित ही बता सकता है, है ना? ठीक है। तो क्या रोहित को फिरौती के लिए कोई फोन आया था? वह कुछ नहीं बता रहा है। तो हमें कैसे पता चलेगा कि हमले का स्रोत क्या है?'
अंडरवर्ल्ड पर बोले राम गोपाल वर्मा
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'देखिए, हमें क्या पता, ये बस किसी का मजाक हो; हमें सच में कुछ पता नहीं। किसी नामी आपराधिक संगठन का इस तरह सामने आना मुमकिन ही नहीं है। बिश्नोई की जड़ें भी दूसरे राज्य में हैं, मुंबई में नहीं।'
प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी को मारने की कोशिश हुई
90 के दशक में अंडरवर्ल्ड की धमकियों और घटनाओं को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'जब ये सब 97-98 में होता था, तो मुझे लगता है कि ये सब एक आंदोलन जैसा था। मतलब, पैमाने के हिसाब से, ये कोई अलग-थलग घटना नहीं थी। जी हां, हर कोई खतरे में था। हर वो शख्स जो कुछ भी करता था।'
अली बुदेश हत्याओं की जिम्मेदारी लेता था
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि संगठित अपराध किसी एक घटना से अलग होता है, जो किसी भी कारण से हो सकता है, यहां तक कि किसी ने सिर्फ मजे के लिए भी ऐसा किया हो। वो बोले, 'हां, बिश्नोई ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो बार-बार यह दावा करता है कि उसने यह किया है। उसके लिए यह गर्व की बात है, आप जानते हैं, वह एक अपराधी है। उस समय अली बुदेश नाम का एक व्यक्ति था, जो मारे गए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी लेता था। वह यूं ही यह दावा कर लेता था।'
राम गोपाल वर्मा की फिल्में
राम गोपाल वर्मा (RGV) हिंदी और तेलुगू सिनेमा में बेहद फेमस हैं, जो मुख्य रूप से थ्रिलर, हॉरर और अंडरवर्ल्ड-बेस्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में 'सत्या' (1998), 'कंपनी' (2002), 'रंगीला' (1995), 'सरकार' (2005) और 'भूत' (2003) शामिल हैं।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…