मणिपुर- मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई:ज्यादातर को पीछे से गोली मारी गई, 4 शवों की 1-1 आंख गायब

Updated on 02-12-2024 01:23 PM

11 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) सामने आ गई है। इसमें पता चला है कि ज्यादातर को पीछे से गोली मारी गई थी। सभी के सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर में गोलियां लगी हैं। कुछ को 10 से ज्यादा गोलियां लगी हैं।

इसके अलावा उनके शरीर पर कोई अन्य घाव या टॉर्चर के निशान नहीं हैं। हालांकि, चार शवों की एक-एक आंख गायब है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब शवों को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SMCH) में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो ज्यादातर वर्दी और खाकी पोशाक में थे।

मणिपुर पुलिस ने बताया था कि 11 नवंबर को हाईटेक हथियारों से लैस कुछ वर्दीधारियों ने जिरीबाम में बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन और उससे सटे CRPF कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से एक नाबालिग था।

कुछ की 24 घंटे तो कुछ की 96 घंटे पहले मौत 

रिपोर्ट में अहम बात यह भी सामने आई है कि मुठभेड़ के अगले दिन यानी 12 नवंबर को 6 लोगों के शव SMCH लाए गए थे। उनकी मौत का अनुमानित समय 24 से 36 घंटे पहले था। 14 नवंबर को 4 लोगों के शव लाए गए थे, जिनकी मौत का अनुमानित समय 72 से 96 घंटे पहले का था। ये 4 शव सड़ने लगे थे। जबकि एक की मौत का अनुमानित समय 48 से 72 घंटे पहले था।

मौत के करीब 1 महीने बाद 5 दिसंबर को अंतिम संस्कार होगा

कुकी समुदाय के प्रमुख संगठन इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के प्रमुख ने बताया कि इन 10 युवकों के साथ दो अन्य कुकी पुरुषों का अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को (मौत के करीब 24 दिन बाद) चुराचांदपुर में होगा।

इससे पहले फोरम ने कहा था कि अंतिम संस्कार तब तक नहीं होगा जब तक उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवारों को नहीं सौंप दी जाती। फोरम ने यह भी दावा किया था कि मृतक गांव के वॉलेंटियर थे। शव 16 नवंबर को सिलचर से चुराचांदपुर एयरलिफ्ट किए गए थे और तभी से यानी करीब 15 दिन से स्थानीय अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखे हैं।

जिरिबाम से अगवा कर मारे गए मैतेइयों की PM रिपोर्ट...

27 नवंबर की PM रिपोर्ट: मुठभेड़ के कुछ समय बाद ही कुछ अन्य कुकी उग्रवादियों ने जिरिबाम के बोरोबेकरा रिलीफ कैंप पर हमला किया था। वे एक मैतेई परिवार के 6 लोगों को अगवा कर ले गए थे। इनमें 3 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल थीं। करीब एक हफ्ते बाद 16 और 17 नवंबर को उनके शव जिरीबाम जिले की जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में मिले थे। इनमें से 3 की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 27 नवंबर को सामने आई थी, जिसमें दो बच्चे और एक महिला थे।

रिपोर्ट से पता चला था कि तीनों की मौत शव मिलने (16-17 नवंबर) के 3 से 5 दिन पहले हुई थी। तीनों शवों पर गोलियों के निशान और गंभीर चोटें पाई गई थीं, लेकिन 10 महीने के बच्चे के साथ सबसे ज्यादा बर्बरता की गई थी।

विधायक के घरों से लूटे डेढ़ करोड़ के जेवर

विधायकों के घरों पर हमले के दौरान 1.5 करोड़ रुपए के जेवर लूटे जाने की बात सामने आई थी। JDU विधायक के. जॉयकिशन सिंह की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। तोड़फोड़ करने वाली भीड़ ने थांगमेइबंद इलाके में विधायक के आवास से 18 लाख रुपए नकद भी लूटे थे।

विस्थापितों के लिए रखा सामान भी नष्ट किया था। रिलीफ कैंप की वॉलंटियर सनयाई ने दावा किया था कि हिंसा के दौरान लॉकर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और फर्नीचर तोड़ दिया गया। भीड़ 7 गैस सिलेंडर ले गई। विस्थापितों के दस्तावेज नष्ट कर दिए। तीन AC (एयर कंडिशनर) भी ले जाने की कोशिश की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.