मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान को इज्जत दे भारत

Updated on 10-05-2024 12:02 PM

लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है।

अय्यर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे ये समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे, क्योंकि वहां आतंकवाद है। अय्यर का यह बयान अप्रैल 2024 का बताया जा रहा है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

उन्होंने आगे कहा- ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। वर्ना, पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इस बम का इस्तेमाल भारत पर कर सकता है।

मणिशंकर अय्यर से पहले ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा ने भी चुनाव के बीच दो बयान दिए थे, जिससे कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई। उन्होंने भारत में विरासत टैक्स लगाने की बात की थी। इस पर राहुल गांधी को सफाई देनी पड़ी थी। पित्रोदा ने दो दिन पहले दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी जैसा दिखने वाला बयान दिया था।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के लोग चमड़े का रंग देखकर देश के लोगों को बांट रहे हैं। पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही पित्रोदा ने कांग्रेस ओवरसीज प्रेसीडेंट पद से इस्तीफा दे दिया।

वायरल वीडियो में अय्यर ने क्या कहा...
अय्यर ने कहा- पाकिस्तान भी एक संप्रभु राष्ट्र है। उनकी भी इज्जत है। उनकी इज्जत को कायम रखते हुए उनसे जितनी कड़ी बात करनी है करो, लेकिन बात तो करो। आप बंदूक लेकर घूम रहे हो। उससे क्या हल मिला…कुछ नहीं। तनाव बढ़ता जाता है। कोई भी पागल वहां आ जाए तो क्या होगा देश का।

उनके पास एटम बम है। हमारे पास भी है, लेकिन किसी पागल ने हमारे बम को लाहौर स्टेशन में छोड़ा तो आठ सेकेंड के अंदर उसकी रेडियो एक्टिविटी अमृतसर पहुंचेगी। आप उसको इस्तेमाल करने को रोको। लेकिन आपने उससे बात की, उसको इज्जत दी तभी जाकर वह अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। लेकिन आपने उसको ठुकरा दिया तो फिर क्या होगा?

भारत को विश्वगुरु बनने के लिए यह दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। पिछले दस सालों में मोदी सरकार की ओर से पाकिस्तान से बातचीत करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है।

अय्यर के वीडियो पर भाजपा ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा: 
कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं, लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। पाकिस्तान में इतनी हिम्मत कि हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर भी देखे। भारत जानता है कि मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस को ये दोहरी नीति छोड़ देनी चाहिए, भारत इतना ताकतवर है कि अगर उसने हम पर नजर डाली तो पाकिस्तान नहीं रहेगा। वे फारूक अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस पाकिस्तान की आतंकवादियों की भाषा बोलती है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला: कांग्रेस का 'पाकिस्तान प्रेम' रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 'प्रथम परिवार' के करीबी मणिशंकर अय्यर बाहुबल और ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस की लिस्ट देखिए- उन्हें सबसे पहले पाकिस्तान से समर्थन मिला। 26/11 में कसाब को क्लीन चिट दी गई। कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है।

अय्यर ने लाहौर में कहा था- भारत 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील होना चाहता है
मणिशंकर अय्यर इसी साल फरवरी में पाकिस्तान गए थे। वे यहां लाहौर के अलहमरा में फैज महोत्सव में शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा था- धार्मिक कट्टरवाद में पाकिस्तान की नकल करने की कोशिश कर रहा भारत, खुद को 'हिंदू राष्ट्र' बनाना चाहता है।

उन्होंने कहा था- मैं एक्सपीरिएंस से कह सकता हूं कि पाकिस्तानी ऐसे लोग हैं, जो शायद दूसरे पक्ष के रिएक्ट करने पर ओवरिएक्ट करते हैं। अगर हम दोस्ताना हैं, तो वे बहुत ज्यादा दोस्ताना होते हैं। अगर हम दुश्मनी दिखाते हैं, तो वे और भी ज्यादा दुश्मनी दिखाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.