विश्व शौचालय दिवस पर प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक

Updated on 21-11-2024 01:15 PM

जांजगीर-चांपा । विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्तर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान वीसी के माध्यम से कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, सरपंच आदि जुड़े। जिला पंचायत सभाकक्ष में हमारा शौचालय हमारा सम्मान-विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशन में प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव, दिलेश्वर साहू, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, उप संचालक  अभिमन्यु साहू सहित जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता हितग्राही दीदी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके पुरस्कृत किया गया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को स्वीकृत प्रदान किया गया। बैठक में आगामी 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न कार्य है, सुबह उठने से लेकर दिनभर की क्रियाओं में इस कार्य को करते है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की हमें प्रेरणा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से मिली है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव ने कहा कि शौचालय का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने कहा कि स्वच्छता अभियान जब से शुरू किया गया है तब से काफी बदलाव देखने को मिला है। खुले में शौच मुक्त अभियान के माध्यम से लोगो के घरों में निजी शौचालय का निर्माण किया गया तो वहीं दूसरी ओर जहां पर सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता को महसूस किया गया वहां शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के माध्यम से 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
 विविध गतिविधियों का होगा आयोजन
      विश्व शौचालय दिवस को इस वर्ष ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ थीम पर विश्व शौचालय दिवस का आयोजन 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व शौचालय दिवस के तहत हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता शपथ का आयोजन, स्वच्छाग्रही, सफाई मित्र को सम्मानित करना, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित करना। स्कूल शिक्षा विभाग एवं  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान के तहत सभी विकासखण्डों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में हाथ धुलाई एवं विभिन्न स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.