मुसलमान, मदरसा और माफिया में बदल गया ममता का मां, माटी और मानुष का नारा : कृष्णा गौर
Updated on
24-05-2024 12:03 PM
भोपाल। ममता बनर्जी मां, माटी और मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई थीं, लेकिन अब उनका यह नारा मुसलमान, मदरसा और माफिया के नारे में बदल गया है। ममता बनर्जी सरकार की करतूत से पूरे देश के ओबीसी वर्ग के मन में यह बात घर कर गई थी कि कांग्रेस, टीएमसी और आइएनडीआइए ओबीसी के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। ये दलित, आदिवासी और ओबीसी भाई बहनों के आरक्षण का भक्षण करना चाहते हैं। इन वर्गों का आरक्षण छीनकर और उसे मुस्लिमों को देकर पिछड़ों के अधिकारों का हनन करना चाहते हैं। यह बात मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि ममता के इस रवैये के खिलाफ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कोलकाता हाईकोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक निर्णय में 2010 के बाद बनाए गए ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के इस निर्णय से बंगाल के ओबीसी समाज में न्याय और उनके अधिकारों के संरक्षण का विश्वास जागा है। भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय का स्वागत करती है और बंगाल सरकार से यह मांग करती है कि हाईकोर्ट के इस निर्णय को तत्काल लागू किया जाए। मुस्लिम तुष्टीकरण के मोह के चलते ममता बनर्जी अदालत के इस फैसले की अवमानना कर रही हैं और कह रही हैं कि वे इसे नहीं मानेंगी। ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं कोर्ट ऐसे किसी आदेश को नहीं मानूंगी। भाजपा, ममता बनर्जी से यह पूछना चाहती है कि यह देश उनकी तानाशाही से चलेगा कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा? उन्होंने राहुल गांधी के जातिगत जनगणना कराने के सवाल पर कहा कि यह देश के लिए बड़ा नुकसान है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…