कोरबा में मलेरिया के मामले घटे लेकिन बढ़ गए डेंगू बुखार के मरीज

Updated on 14-11-2024 12:29 PM

कोरबा । सामान्य मलेरिया की तुलना में डेंगू बुखार के मरीजों के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते वर्ष जुलाई से अक्टूबर माह के बीच सामान्य मलेरिया के 282 मरीज चिन्हित किए गए थे, जो इस वर्ष 213 है। वहीं डेंगू के मामले पर गौर किया जाए तो बीते वर्ष केवल पांच पाजिटिव मरीज मिले थे। इसकी संख्या इस वर्ष 250 पहुुंच गई है। अनुमान लगाया जा रहा था कि वर्षा थमने के बाद मरीजों की संख्या शून्य हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। जिले में अभी भी डेंगू 12 मरीज पीड़ित हैं। जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू बुखार एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से होती है। ये मच्छर संक्रमित व्यक्ति के खून पीने के बाद संक्रामक हो जाते हैं। अन्य लोगों को काटकर दूसरे व्यक्ति को भी बीमारी फैलाते हैंं। वर्तमान सक्रिय मरीजों में आठ शहरी व चार ग्रामीण क्षेत्र के हैं। बालको, मुड़ापार के अलाव मानिकपुर, पोड़ीबहार क्षेत्र में डेंगू मलेरिया के मरीज पाए गए हैं। मरीजों को लगातार आ रही बुखार के चलते रैपिट टैस्ट कर दवाएं दी गई थी। इसके बाद भी बीमारी नियंत्रण में नहीं होने की वजह से एलाइजा टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में डेंगू का प्रकोप पाया गया हैं। चिन्हित मरीजों में तीन को सरकारी व निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। आठ मरीजों को होमआइसोलेट कर घर पर ही उपचार किया जा रहा है। मानसून समापन के बाद भी शहर में स्वच्छता के अभाव में जगह-जगह नाली में पानी भरे हुए हैं। निकासी की सुविधा बदहाल होने के कारण नाली जाम हो रहा है। बैक्टिरिया नाशक दवाओं का छिड़काव नहीं होने की वजह स्थिति चिंताजन बनी हुई है। मितनानिन और मलेरिया वर्कर में माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की तालाश की जा रही है। अब तक किए गए रैपिट टैस्ट में लेेमरू देवपहरी क्षेत्र में मलेरिया के मरीज अधिक पाए गए हैं।

12,988 लोगों का हो चुका है रैपिट टेस्ट


जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 12,988 लोगों का रैपिट टैस्ट किया जा चुका है। मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों को दवाएं दी जा रही। स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम के दावे के बावजूद भी मरीजों की संख्या में बीते वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। वास्तविकता तो यह है बीमारी फैलने के बाद ही विभाग की ओर से शिविर लगाया जाता है।


रोज पहुंच रहे बुखार और सिरदर्द के 40 मरीज


स्वच्छता की कमी और बदलते मौसम के कारण बीमारी असर थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में प्रतिदिन बुखार और सिर दर्द के औसतन 20 मरीज पहुंच रहे हैं। स्वच्छ पेयजल के अभाव ग्रामीण व शहर श्रमिक बस्ती के लोगाें में बीमारी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से स्वस्थ्य होने में समय लग रहा है।


बीते वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजाें की संख्या में वृद्धि हुई। वर्तमान में डेंगू 12 पीड़ित मरीज हैं। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए सतर्क किया जा रहा है। मितानिन व मलेरिया वर्कर के माध्यम से लगातार बुखार वाले मरीजों की जानकारी लेकर इलाज किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.