पिता की मौत के बाद रोते-बिलखती दिखी मलाइका, मां और नानी को संभालते नजर आए अरहान खान

Updated on 12-09-2024 03:20 PM

 इंदौर।  बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ के पिता अनिल मेहता ने बुधवार को छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में हुआ।

मलाइका अरोड़ा अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प और बहन अमृता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्मशान घाट पहुंची। पिता के अचानक से खुदकुशी करने से मलाइका का दिल टूट गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बेटे अरहान खान अपनी मां और नानी को इस दुखी की घड़ी में सहारा देते नजर आ रहे हैं।

मां और नानी का ढांढस बंधाते दिखे अरहान


मलाइका अरोड़ा के पेरेंट्स के घर बुधवार से सेलेब्स का आना जाना लगा है। जैसे ही मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान को घटना की सूचना मिली। वह सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद अरहान और पूरा खान परिवार इस दुखी की घड़ी में मलाइका का साथ देने पहुंचा।

फिल्मीज्ञान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा बहुत उदास नजर आ रही हैं। इस दौरान अरहान अपनी मां को संत्वाना देते दिखाई देते हैं। एक अन्य वीडियो में अरहान अपनी नानी का सहारा बनते नजर आ रहे हैं।

सुसाइड एंगल से जांच कर रही पुलिस


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हर एंगल से पड़ताल की। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आत्महत्या के एंगल की जांच की जा रही है। इधर, वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पैपराजी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मलाइका के पिता के निधन पर पहुंचे फोटोग्राफर्स के बिहेवियर पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा कि यह इंसेंसिटिव चीज है। आप लोगों के चेहरों पर फोक्स कर रहे हैं जो शोक मना रहे हैं। जरा सोचिए जब आप यह कर रहे हैं तब कोई किस दौर का सामना कर रहा है। मैं समझता हूं कि यह आपका काम है, लेकिन इससे दूसरे व्यक्ति को तकलीफ हो सकती है।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.