मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, गुरु रंधावा के गाने पर दिखीं इमोशनल

Updated on 26-06-2025 06:08 PM
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। साल 2024 में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उस समय, न तो मलाइका और न ही अर्जुन ने इस रिपोर्ट को अपनी तरफ से कन्फर्म किया। हालांकि, मुंबई में एक इवेंट के दौरान 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में अर्जुन ने अनाउंस किया था कि वह अब सिंगल हैं। इससे ये कन्फर्म हो गया कि उनका मलाइका से ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि, आज भी एक-दूसरे के साथ उनका रिश्ता अच्छा और दोस्ती वाला है और एक-दूसरे से सौहार्द भरे तरीके से पेश आते हैं। जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो अर्जुन कपूर तुरंत उनके घर पर पहुंचे थे। आज 26 जनवरी को अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में मलाइका ने उनका बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उछलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर, साथ ही जश्न वाली दिल और वाइन ग्लास इमोजी भी शेयर की है। इसी के साथ मलाइका ने अपने कुछ खूबसूरत वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिसके साथ गुरु रंधावा के 'गाना इस जनम की गल करें तू अगले विच वी मेरी है।'

'मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहती'

अर्जुन ने कहा कि वह सिंगल हैं, जबकि मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं और मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहती।'

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन का नेगेटिव रोल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनके नेगेटिव किरदार के लिए काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी थे।

दोनों ने चुप्पी बनाए रखने का किया था फैसला

इस बीच, पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह रखते रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने और उसपर कॉमेंट करने की अनुमति नहीं देंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.