मलाइका और अर्जुन के प्यार का चैप्टर हुआ क्लोज, एक्ट्रेस ने किया पोस्ट तो एक्टर बोले- अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो

Updated on 29-10-2024 12:40 PM
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका रिश्ता खत्म हो गया है। अब हाल ही में एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने भी इसपर मुहर लगा दी है। वहीं इससे पहले मलाइका का एक क्रिप्टिक पोस्ट भी ये साफ कर रहा है कि प्यार का ये चैप्टर अब क्लोज़ हो चुका है।

अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका उम्र में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। इसके बाद से दोनों आउटिंग पर और वकेशन पर साथ-साथ खूब दिखे। लेकिन पिछले कुछ समय से इनके ब्रेकअप की खबरें खूब आ रही हैं।

मलाइका ने किया था एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर


मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन और एपल इंक के सीईओ टिम कुक की कही एक लाइन शेयर की है, जिसमें लिखा है-
'अपनी खुशियों को अपनी लाइफ में ही रहने दें, किसी दूर के लक्ष्य में नहीं- टिम कुक'

अर्जुन ने कहा- अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो


वहीं बीती रात राज ठाकरे की एक दिवाली पार्टी के आयोजन में रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंगम अगेन की पूरी टीम पहुंची थी। इस दौरान पपाराजी ने अर्जुन कपूर से पूछा- मलाइका कैसी हैं? इसपर अर्जुन कपूर ने कहा- अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो। इसके बाद उन्होंने सबको दिवाली विश किया। अर्जुन की इन बातों पर यूजर्स ने भी काफी बातें कही हैं, जो यकीनन पढ़ने में आपको अच्छी नहीं लगेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.