मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली बड़ी राहत, एक शिकायत पर कई माह से खराब ट्रांसफार्मर हुआ दुरुस्त

Updated on 17-07-2026 12:32 PM

दंतेवाड़ा। शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच साबित हो रही है। जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा वार्ड क्रमांक-3 में रहने वाले ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जहां कई माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 150 उपभोक्ता बिजली संकट से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

ग्राम हीरानार निवासी  लखन यादव ने सबसे पहले विद्युत वितरण कार्यालय में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समाधान समय पर नहीं होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी प्राप्त की और मई 2026 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का परीक्षण कराया और शीघ्र ही उसकी मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।

ट्रांसफार्मर के सुधरने के बाद पूरे क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे लगभग 150 उपभोक्ताओं को राहत मिली। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या फिर से सामान्य हो गई और लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो गई। शिकायतकर्ता  लखन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.