सीएम यूथ कॉन्क्लेव में भारी बवाल, जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट में पुलिस से भिड़े युवा, जमकर उछलीं कुर्सियां

Updated on 08-10-2026 12:24 PM

भोपाल। युवाओं के आयोजन में प्रस्तुति देने आए पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में बवाल हो गया। पुलिस ने एक बैरीकेड फांदकर घुसे एक युवक को बाल से पकड़कर बाहर निकाला तो युवा भड़क गए। इसके बाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। उनके ऊपर कुर्सियां उछाली गईं। पता चला कि मंगलवार को पुलिस परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव आयोजित था।

इसमें पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और रॉक बैंड कबीर कैफे की प्रस्तुति होनी थी। प्रदेश भर के 20 हजार युवाओं को यहां आमंत्रित किया गया था। उसके अलावा भोपाल के स्थानीय छात्र-छात्राएं और दूसरे युवा भी गायक को सुनने के लिए बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।

जुबिन का गाना शुरू हो गया था, इस बीच कुछ युवा प्रेस सेक्टर का बैरिकेड फांदकर अंदर घुसने लगे। यहां 30-40 छात्र एलईडी पर चढ़ गए थे। खतरा देखकर पुलिस उन्हें नीचे उतारने की कोशिश में लग गई।

युवक को बाहर निकालने पर हुआ हंगामा

जुबीन ने भी मंच से उन्हें हटने को कहा, पर वे नहीं माने। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा और बाल पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाला। इसपर युवा भड़क गए। उन्होंने धक्का मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो छात्रों ने कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी कुर्सियां फेंकीं। करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से हंगामा चलता रहा।

युवकों ने फाड़ दिया पांडाल का पर्दा

इससे जुबीन की प्रस्तुति में भी व्यवधान पड़ा। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान युवाओं ने पांडाल का पर्दा भी फाड़ दिया। करीब 25 मिनट तक समझाने के बाद उन्हें बलपूर्वक हटाया गया। पुलिस आयुक्त संजय कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच करवा रहे हैं। उसके निष्कर्षों के आधार पर विधिक कार्यवाही होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था,…
 08 October 2026
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच…
 08 October 2026
भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
 08 October 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण बुधवार…
 08 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के…
 08 October 2026
भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक…
 08 October 2026
भोपाल। राजधानी में करीब 98 हजार परिवारों के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर 83 हजार एलपीजी कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि…
 08 October 2026
भोपाल। शहर के लालघाटी हलालपुर स्थित 15 पटाखा दुकान और पांच गोदाम की शिफ्टिंग का मामला बैरागढ़ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के कोर्ट में लगा हुआ है। जिसको लेकर बुधवार को…
Advt.