बांग्लादेश सेना में बड़ा सफाई अभियान, पाकिस्तान समर्थक अधिकारियों को हटा रहे तारिक रहमान, शक्तिशाली QMG भी हटाए गये

Updated on 27-02-2026 12:23 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान देश की सेना के अंदर सफाई अभियान में लग गये हैं। कई ऐसे अधिकारियों का पत्ता काट दिया गया है जो पाकिस्तान और अमेरिका के समर्थक माने जाते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश आर्मी के ऊंचे लेवल पर जरूरी ट्रांसफर के कुछ दिनों बाद तारिक रहमान की लीडरशिप वाली BNP सरकार ने सीनियर लेवल पर बड़े बदलाव किए हैं। क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान को हटाकर ढाका में मौजूद नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) भेज दिया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान आर्मी चीफ जनरल वकर-उज-जमान के खिलाफ साजिश करने वालों में आखिरी सैन्य अधिकारी थे। उनसे पहले पांच और मेजर जनरलों को भी दूसरे यूनिट्स भेज दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान ने अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के फौरन बाद आर्मी चीफ के खिलाफ एक्टिव हो गये थे। हालांकि शेख हसीना के समय बतौर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस में अपने छोटे से समय के दौरान उन्होंने QMG हेड के तौर पर लो प्रोफाइल बनाए रखा था। लेकिन मोहम्मद यूनुस के समय वो उन जनरलों के ग्रुप में शामिल हो गये थे, जिन्होंने आर्मी चीफ जनरल वकर-उज़-ज़मान के खिलाफ 'बगावती' रूख अपनाया था।
बांग्लादेश की सेना में बड़े फेरबदल
नॉर्थ ईस्ट न्यूज के मुताबिक NDC कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शालीनुल हक, जो अगले साल जनवरी में रिटायर होने वाले हैं, वो जनरल फैजुर रहमान की जगह लेंगे। जनरल फैजुर रहमान के ट्रांसफर के अलावा पांच और जनरलों का ट्रांसफर ऐसे ऐसे पदों पर कर दिया गया है, जिनके खास महत्व नहीं होते हैं।
  • इन सैन्य अधिकारियों में मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (MIST) के कमांडेंट मेजर जनरल मोहम्मद नसीम परवेज़ शामिल हैं, जिन्हें विदेश मंत्रालय (MOFA) में भेज दिया गया है, जहां वे तब तक रहेंगे जब तक उन्हें विदेश में राजदूत के तौर पर पोस्ट नहीं किया जाता।
  • 19वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और तंगेल के घाटैल में एक फॉर्मेशन के एरिया कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद हुसैन अल मोर्शेद नए एडजुटेंट जनरल होंगे। वह मेजर जनरल मोहम्मद हकीमुज्जमां की जगह लेंगे जो MIST कमांडेंट का पद संभालेंगे।
  • रंगपुर में मौजूद 66वीं इन्फैंट्री डिवीज़न के GOC मेजर जनरल मोहम्मद कमरुल हसन को ढाका में लॉग एरिया का चार्ज संभालने का निर्देश दिया गया है।
पिछले कुछ महीनों से, बांग्लादेश आर्मी चीफ कुछ खास पोस्ट पर अमेरिका और पाकिस्तान के समर्थक जनरलों की मौजूदगी की वजह से परेशान थे। इन अधिकारियों में आर्म्ड फोर्सेज डिवीजन के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर, लेफ्टिनेंट जनरल एस एम कमरुल हसन भी शामिल थे, जिन्हें MOFA भेजा गया था, जहां वे तब तक "ठहरेंगे" जब तक उन्हें विदेश में कोई असाइनमेंट नहीं दिया जाता। लेफ्टिनेंट जनरल कमरुल हसन सितंबर 2026 में सर्विस से रिटायर होने वाले हैं। जबकि वो मोहम्मद यूनुस के शासन के समय बांग्लादेश के पूर्व NSA और मौजूदा विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के खास समर्थकों में से थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.