महतारी वंदन बना जेसमी के लिए वरदान

Updated on 26-09-2024 11:34 AM

बीजापुर । जिले में एनीमिया एवं कुपोषण एक गंभीर समस्या है। कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालंबन बनाने हेतु संचालित महतारी वंदन योजनान्तर्गत प्रतिमाह 1000/ एक हजार रूपये की राशि जेसमी उरसा के लिए वरदान सबित हो रहा है। जेसमी उरसा आंगनबाड़ी केन्द्र कोड़का अंतर्गत आती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुलती नाग द्वारा जेसमी उरसा का पंजीयन गर्भवती माता के रूप में करके नियमित रूप से गृह भेट कर पोषण आहार रेडी टू ईट से लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यकर्ता द्वारा जेसमी उरसा का पंजीयन महतारी वंदन हेतु किया गया। पंजीयन के समय जेसमी उरसा का 09 वॉ महीना चल रहा था। प्रसव के समय आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। महतारी वंदन योजना का प्रथम किश्त 10 मार्च 2024 को जब उनके बैंक खाते में प्राप्त हुआ उनको बहुत खुशी प्राप्त हुई। जेसमी उरसा का प्रसव 13 मार्च 2024 को हुआ उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो गई। 


चूंकि जेसमी एवं उनका का परिवार रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन भरण पोषण करते है। जेसमी द्वारा स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया प्रसव के समय बच्चे के वजन 2.800 किलोग्राम था। वर्तमान में बच्चे का वजन 6.900 किलोग्राम है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्ती नाग मितानिन उर्मिला वेको द्वारा नियमित रूप से गृह भेट कर उनके सास सुखरी कोवासी एवं पति पाण्डू राम कोवासी को सही पोषण एवं बच्चे के पालन पोषण के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है। बच्चे स्वास्थ्य एवं सुपोषित है महतारी वंदन योजनान्तर्गत उनको माह सितम्बर 2024 तक की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई है। उनके द्वारा बच्ची के पोषण एवं देखरेख में व्यय किया जा रहा है। आज जेसमी उरसा एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है जिससे उनके बच्चे का सही पोषण हो रहा है और आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.