महिला बाल विकास के तत्वाधान में हुआ ग्राम परचेली में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प

Updated on 22-08-2025 11:24 AM

दंतेवाड़ा। जिले में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के रजत महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में विभागों द्वारा जनहित में आवश्यक कार्यक्रमों एवं शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना कटेकल्याण के अंतर्गत ग्राम पंचायत परचेली डोम में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष हिडमा कवासी, जनपद उपाध्यक्ष भीमसेन मंडावी, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सोमडी मरकाम, जनपद सदस्य पुष्पांजलि नाग, रीता कुजाम, लक्ष्मी मंडावी तथा ग्राम पंचायत की सरपंच कौशल्या सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। 

उक्त कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत 21 गर्भवती महिलाएं, 23 शिशुवती माताएं, 10 कुपोषित बच्चे तथा 17 किशोरी बालिकाओं का बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही डॉक्टरों द्वारा उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी देने के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट फूड से बने 12 प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे ग्रामीणों ने काफी सराहा।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण सिंह नागेश ने सभी हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सखी वन स्टॉप सेंटर की संगीता देवांगन ने महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, खंड चिकित्सा अधिकारी चेतन मरकाम, ने महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी टिप्स, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने महतारी वंदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और नोनी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रकार रजत महोत्सव वर्ष 2025 पर आयोजित यह महतारी मेगा हेल्थ कैम्प ग्राम परचेली की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.