माही विज ने बीमार पिता की सेवा करते हुए शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने जमकर लताड़ा- ये फर्ज है, पब्लिसिटी मत करो!

Updated on 20-09-2024 12:19 PM
टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली की बीवी माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर यूजर्स के निशाने पर भी रहती हैं। कभी अपनी बेटी तारा से डांस कराने और मेकअप के लिए तो कभी गोद लिए हुए बच्चों के कारण। अब उन्होंने अपने पिता की सेवा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया तो उसको लेकर भी उनपर तंज कसा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मां-बाप की सेवा करना फर्ज होता है, इसे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है!

Mahhi Vij ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पिता को नहलाती, उनके नाखून काटती और उनकी सेवा करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के ये 10 दिन सबसे कठिन रहे हैं। मेरे पिता जो मेरे पिलर (स्तंभ) हैं, मेरे हर काम को करते हैं, ताकि मैं सहज रह सकूं। आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं उन्हें पहले की तरह चलते हुए देखने के लिए हर संभव कोशिश करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि आधा ट्रीटमेंट तो तब हो जातो है, जब वे अपने बच्चों को देखते हैं, एक नर्स वो नहीं कर सकती, जो आप कर सकते हैं या मदद कर सकते हैं। मुझे अपने पिता के लिए उनकी सेवा करने पर गर्व महसूस होता है और उम्मीद है कि एक महीने में वह पहले जैसे हो जाएंगे।'

इस वीडियो के कारण जय भानुशाली की बीवी माही विज सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। जहां एक तरफ किश्वर मर्चेंट से लेकर फलक नाज तक, तमाम टीवी सितारे उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो दूसरी तरफ नेटिजन्स को इस तरह से अपने पिता की सेवा करने का वीडियो शूट करना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ चीजें निजी ही रहनी चाहिए। उनकी गरिमा का क्या? क्या आपने इसके लिए उनसे इजाजत ली?' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'हम सभी करते हैं, लेकिन तुमने रेकॉर्ड क्यों किया?' एक और लिखते हैं, 'मां बाप की सेवा करना फर्ज है, जिसे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है।' एक और यूजर ने नसीहत दी कि अगर आप अपनी फैमिली के लिए कुछ करते हैं तो उसे पोस्ट करने की जरूरत नहीं है।' वहीं बहुत सारे लोग माही का सपोर्ट भी कर रहे हैं।

माही ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब


हालांकि, माही विज ने अपने पोस्ट में ऐसे कॉमेंट्स करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। वो लिखती हैं, 'उन सभी के लिए, मेरे पिता ही थे जो चाहते थे कि मैं यह पोस्ट उन बेवकूफों के लिए करूं, जो माता-पिता को छोड़ देते हैं... उन सभी के लिए जो नकारात्मक टिप्पणियां लिखते हैं... भगवान आपका भला करे, आप जो कुछ भी देखते हैं, उसमें आपको कुछ पॉजिटिविटी मिले।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.