CSK के लिए नहीं चला माही मैजिक, आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान ने पलटी बाजी, दर्ज की पहली जीत

Updated on 31-03-2025 01:36 PM
गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हरा दिया। लगातार दो हार के बाद राजस्थान को 18वें सीजन में पहली जीत मिली है। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके ने दमदार खेल बावजूद 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 176 रन ही बना पाई। इस तरह राजस्थान रॉयल्स की टीम 18वें सीजन में हार की हैट्रिक से बच गई।
राजस्थान के खिलाफ इस मैच में लक्ष्य का पीछा का करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र को जोफ्रा आर्चर ने आउट कर दिया। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की, जिससे सीएसके की टीम एक समय पर दबाब में आ गई थी, लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए मैच को रोमांचक बना दिया।
नहीं चला सीएसके के लिए माही मैजिक
सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ जब तक क्रीज पर थे मैच सीएसके के पक्ष में लग रहा था, लेकिन वानिंदु हसरंगा ने उन्हें आउट कर राजस्थान के लिए मौका बना दिया। कप्तान के आउट होने के बाद खुद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। आरसीबी के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के कारण आलोचना झेलने वाले धोनी इस बार 7वें नंबर पर आए। धोनी जब क्रीज पर आए तो सीएसके को जीत के लिए 25 गेंद में 54 रन की जरूरत थी। धोनी टीम के लिए 15.5 ओवर में बैटिंग के लिए उतरे थे। राजस्थान के लिए पारी का 17वां ओवर संदीप शर्मा लेकर आए। इस ओवर में धोनी और जडेजा ने मिलकर टीम के लिए सिर्फ 9 रन जुटाए।
इसके बाद महीश तिक्षणा ने भी धोनी और जडेजा को बांधे रखा और सिर्फ 6 रन दिए। इस तरह सीएसके को जीत के लिए 12 गेंद में 39 रन बनाने थे। पारी के 19वें ओवर में धोनी और जडेजा ने अपना गियर बदला और तुषार देशपांडे के खिलाफ 19 रन जुटाकर राजस्थान पर दबाव बना दिया। आखिरी ओवर में अब टीम को 20 रन की जरूरत थी, लेकिन संदीप शर्मा ने दूसरी ही गेंद पर धोनी को कैच आउट करा दिया। धोनी के आउट होते ही एक बार फिर से राजस्थान की मैच में वापसी हो गई। संदीप ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 13 रन खर्च किए, जिससे टीम को 6 रन से जीत मिली।
राजस्थान की बैटिंग में चमके थे नितीश राणा

इससे पहले राजस्थान के लिए बल्लेबाजी में नितीश राणा ने कमाल का खेल दिखाया। नीतिश राणा ने 36 गेंद में 81 रन बनाए लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के मैच में रविवार को नौ विकेट पर 182 रन पर रोक दिया। नीतिश ने चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। इससे पहले चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (37) ने दो चौके और दो छक्के लगाए लेकिन उनकी पारी में लय का अभाव दिखा । रॉयल्स आखिरी पांच ओवर में 37 रन ही बना सके। लेकिन रॉयल्स के लिये अच्छी बात यह है कि 2019 के बाद से चेन्नई की टीम 180 से ऊपर के लक्ष्य का पीछा कर पाने में नाकाम रही है।
राजस्थान की शुरुआत रही थी खराब
मुकाबले में रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को खलील ने आउट कर दिया। इसके बाद नीतिश और संजू सैमसन (20) ने 42 गेंद में 82 रन की साझेदारी की। नीतिश ने फ्लिक, पूल , स्लॉग स्वीप जैसे कई शॉट खेले। उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में पहला पचासा पूरा किया। रॉयल्स ने पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बनाए जो आईपीएल के इतिहास में उनका तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.