चतुर्दशी तिथि पर महावीर स्वामी का अभिषेक,शांति धारा व विशेष पूजन
Updated on
01-12-2024 02:18 PM
रायपुर । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में 30 नवंबर को चतुर्दशी तिथि पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर में 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक पूजन शांति धारा की गई।पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वमी को मंगलाष्टक पढ़ कर पाण्डुक शीला ने विराजमान किया गया। जलशुद्धि कर अभिषेक पाठ पढ़ कर सभी ने रजत कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया। रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य श्रेयश जैन बालू को प्राप्त हुआ।