महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ का गांजा:ओडिशा से महाराष्ट्र तक तस्करी का नेटवर्क

Updated on 31-05-2026 01:46 PM
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 3 करोड़ का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा है। आरोपी ओडिशा से माजदा वाहन से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था। गांजे को मशीनरी सामानों के कार्टूनों के नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई में गांजा, वाहन, मोबाइल और कैश समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 8 मई को एंबुलेंस से 77 किलो और 7 मई को पिकअप वाहन से 1.14 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया गया था।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय मार्गों और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की टाटा माजदा (MH-46 CU-6060) में कंपनी के सामान की आड़ में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

मशीनरी के नीचे छिपा रखा था गांजा

सूचना के आधार पर थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के मुरमुरी चौक में वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख (65) बताया। जो अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) का रहने वाला है।

तलाशी के दौरान वाहन में रखे मशीनरी के बड़े कार्टूनों और अन्य सामान के नीचे तथा पीछे 24 प्लास्टिक बोरियां मिलीं। हर एक बोरी में 25-25 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। इस तरह कुल 600 किलोग्राम (6 क्विंटल) गांजा बरामद किया गया।

ओडिशा से ठाणे तक तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के बौद्ध जिले से महाराष्ट्र के ठाणे जिले तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस का मानना है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

तस्करों ने वाहन को काले रंग के त्रिपाल से ढंक रखा था, ताकि बाहर से देखने पर यह सामान्य मालवाहक वाहन लगे।

लगातार बदल रहे तस्करी के तरीके

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांजा तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं। हाल के महीनों में एंबुलेंस, मूवर्स एंड पैकर्स वाहन, मालवाहक ट्रक, कपड़ा फेरी वाहन, ट्रेवल्स बसों और गुप्त चैंबर वाले वाहनों का इस्तेमाल सामने आया है।

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

महासमुंद पुलिस ने इससे पहले 8 मई को एंबुलेंस से 77 किलोग्राम गांजा बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 7 मई को एक पिकअप वाहन से 1.14 करोड़ का गांजा जब्त कर 2 तस्करों को पकड़ा गया था। लगातार कार्रवाई के बीच अब 600 किलो गांजे की यह बरामदगी जिले की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.