महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बोले- चुनाव आयोग कुत्ते जैसा:PM आवास के बाहर बैठा रहता; भाजपा ने केस किया, जगताप का माफी मांगने से इनकार

Updated on 30-11-2024 02:06 PM

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद से कांग्रेस चुनाव आयोग और EVM पर लगातार सवाल उठा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता भाई जगताप ने चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया।

न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में जगताप ने कहा- चुनाव आयोग तो कुत्ता है, जो पीएम मोदी के बंगले के बाहर बैठते हैं। जितनी भी एजेंसियां लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बनाई गई है, दुर्भाग्य से उनका इस्तेमाल करके आज पूरे देश में कांड हो रहे हैं।

जगताप के इस बयान पर शनिवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा- ये संवैधानिक निकाय का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने चुनाव आयोग और मुंबई पुलिस में जगताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर चुनाव आयोग ने कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग डेटा में गड़बड़ी के आरोपों पर 3 दिसंबर को मिलने के लिए बुलाया है।

जगताप ने माफी मांगने से इनकार किया, बोले- जो कहा, वो सही

जगताप ने अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया। जगताप ने शुक्रवार शाम को फिर कहा कि चुनाव आयोग की चापलूसी के कारण देश का लोकतंत्र बदनाम हुआ है। कुत्ते वाले कमेंट पर उन्होंने कहा, मैं बिल्कुल भी माफी नहीं मांगूंगा। अगर वे प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के दबाव में काम कर रहे हैं तो मैंने जो कहा है वह सही है।

चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए है, किसी की सेवा करने के लिए नहीं। मैं अपनी बात पर कायम हूं। जगताप ने आगे कहा कि कांग्रेस ईवीएम तकनीक इसलिए लाई क्योंकि इसका इस्तेमाल फ्रांस और अमेरिका में हो रहा था, लेकिन 2009 के बाद इसके इस्तेमाल पर संदेह पैदा होने लगा।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग को लेटर लिखा 

कांग्रेस ने शुक्रवार को ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग-काउंटिंग प्रोसेस में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा और व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की।

कांग्रेस ने लेटर में इन मुद्दों को उठाया

वोटर्स को मनमाने ढंग से जोड़ा और हटाया गया। इसके चलते जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में लगभग 47 लाख नए वोटर्स शामिल किए गए।

ऐसा 50 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 50 हजार नए वोटर्स जोड़े गए, उनमें से 47 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की।

21 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत 58.22% था, जो रात 11:30 बजे तक बढ़कर 65.02% हो गया। फाइनल रिपोर्ट में 66.05% वोटिंग दर्ज की गई। जो काउंटिंग शुरू होने से कई घंटे पहले घोषित हुआ। एक घंटे में यानी शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 76 लाख वोट डाले गए।

चुनाव आयोग बोला- आंकड़ों में कोई गड़बड़ी नहीं, कांग्रेस नेता आकर मिलें 

कांग्रेस के वोटिंग के आंकड़ों में हेरफेर के आरोप में चुनाव आयोग ने शनिवार को जवाब में कहा कि वोटिंग आंकड़ों में कोई गड़बड़ी नहीं है। चुनाव आयोग ने 3 दिसंबर को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मिलने भी बुलाया।

शाम 5 बजे के मतदान के आंकड़ों और अंतिम वोटिंग डेटा में अंतर को लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि, पीठासीन अधिकारी वोटिंग डेटा को अपडेट करने से पहले वोटिंग खत्म होने से जुड़ी अन्य जरूरी कार्रवाई को पूरा करते हैं। जिसके चलते फाइनल वोटिंग डेटा देर में अपडेट होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.