चक्रधर-समारोह के 8वें दिन शास्त्रीय नृत्य का जादू

Updated on 04-09-2025 01:25 PM

रायगढ़ में 40वें चक्रधर समारोह में देशभर के कलाकार अपनी कला से समां बांध रहे हैं। 8वें दिन का मंच शास्त्रीय नृत्य को समर्पित रहा, जहां 7 वर्षीय बाल कलाकार से लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाओं ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

समारोह की शुरुआत रायपुर की 7 वर्षीय बाल कलाकार आशिका सिंघल के कथक नृत्य से हुई। केवल 7 साल की उम्र में आशिका ने अपनी सधी हुई ताल और भावपूर्ण अभिनय से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने "मैय्या मोरी मैं नहीं माखन खायो" भक्ति गीत पर कथक प्रस्तुत कर मंच की गरिमा बढ़ाई। आशिका पिछले चार वर्षों से कथक साधना कर रही हैं।

संगीता कापसे और शिष्याओं की प्रस्तुति

इसके बाद कथक नृत्यांगना गुरु संगीता कापसे और उनकी शिष्याओं ने प्रस्तुति दी। उन्होंने तीनताल और झपताल पर आधारित नृत्य में श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। मंच पर उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने कृष्ण भक्ति की गहराई को और भी निखार दिया।

रायपुर और दुर्ग की नृत्यांगनाओं ने बिखेरा रंग

राजधानी रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में दक्षिण भारत की संस्कृति और परंपरा की झलक स्पष्ट दिखाई दी।दुर्ग की कथक नृत्यांगना देविका दीक्षित ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

लगभग 24 वर्षों से कथक साधना कर रही देविका ने अपने गुरु उपासना तिवारी और आचार्य पंडित कृष्ण मोहन मिश्र से सीखे कौशल को मंच पर प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बेंगलुरु की टीम ने रचा समां

बेंगलुरु के प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. लक्ष्मीनारायण जेना और उनकी टीम की अनुपम प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाई दी। उन्होंने लखनऊ-जयपुर घराने की बारीकियों को कथक में पिरोते हुए भारतीय संस्कृति और परंपरा का अद्भुत चित्रण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.