Bigg Boss 18 में धमाका करेंगी मध्य प्रदेश की एक्ट्रेस चाहत पांडे, AAP के टिकट पर दमोह सीट से लड़ा था विधानसभा चुनाव

Updated on 19-09-2024 11:28 AM

 इंदौर । सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। प्रोमो रिलीज होने के बाद यह बेकरारी और बढ़ गई है। अब शो का हिस्सा बनने वाली एक और पार्टिसिपेंट को लेकर खबर आई है।

खबर है कि मध्य प्रदेश मूल की एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) भी बिग बॉस का हिस्सा होंगी। चाहत पांडे ने कई सीरियल में काम किया है। ‘लड़का आंख मारे’ गाने पर उनका एक डांस वीडियो भी बहुत वायरल हुआ था।

  • चाहत को लेकर कहा जा रहा है कि वे अपनी खूबसूरती के साथ ही सादगी से बिग बॉस के घर में सभी का दिल जीत सकती हैं।
  • एक्टिंग के अलावा चाहत राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। हालांकि सियासत में उनको मनचाही सफलता नहीं मिली।
  • चाहत ने दमोह सीट से 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव से ठीक पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।
  • उसी साल जून में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल होने के बाद चाहत ने बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया को चुनौती दी थी।
  • हालांकि, उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। मलैया 51,000 वोटों से जीते थे और चाहत चौथे नंबर पर रही थीं।
  • कब से शुरू होगा बिग बॉस 18

    बिग बॉस 18 के शुरू होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सलमान खान का यह शो 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। प्रोमो जारी होने के बाद बिग बॉस 18 की थीम भी सामने आ गई है।

    थीम के मुताबिक, इस बार बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट का फ्यूचर भी देख सकेंगे। वहीं, अब तक शोएब इब्राहिम और धीरज धूपर जैसे फेमस एक्टर के शो का हिस्सा बनने की खबरें आ चुकी हैं।

     संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट में चाहत का नाम

    1. ईशा कोपिकर
    2. धीरज धूपर
    3. कनिका मान
    4. निया शर्मा
    5. शोएब इब्राहिम
    6. चाहत पांडे
    7. दिग्विजय राठी
    8. कशिश कपूर
    9. जान खान
    10. सोनल वेंगुर्लेकर
    11. मैक्सटर्न
    12. रित्विक धनजानी
    13. समीरा रेड्डी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.