लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग व शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Updated on 07-06-2026 02:26 PM

अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए तथा विभिन्न मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से यह जानकारी भी ली जा रही है कि कौन-कौन लोग योजनाओं से वंचित हैं, किसे लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसेवाओं से संबंधित क्या समस्याएं और शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का मंच नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निराकरण का माध्यम है। पूर्व में कई बार लोग आवेदन जमा कर देते थे, लेकिन उनके समाधान की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस बार प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर उनके निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है अथवा गांव के विकास से जुड़ी कोई समस्या या मांग है तो वे खुलकर अपनी बात रखें, ताकि उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत लगभग 26 विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जहां सभी विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा लाभ लेने के प्रेरित किया। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वहीं टीबी मुक्त सरगुजा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ‘‘खुशियों की चाबी’’ प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं टीबी किट तथा खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल वितरण किया गया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पावले, जनपद सदस्य इंद्रप्रकाश, राम कुमारी रात्रे एवं लुण्ड्रा एसडीएम विनय सोनी, तहसीलदार चित्ररेखा, जनपद पंचायत सीईओ प्रीति भगत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.