लखनऊ: पीएम मोदी जिस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे शुभारंभ, वो कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था!
Updated on
25-12-2025 12:56 PM
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निरीक्षण भी करेंगे। यह प्रेरणा स्थल लगभग 230 करोड़ की लागत से 65 एकड़ में विकसित किया गया है, जो कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था।यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल ऐसी जगह बनाया गया है जहां कभी कूड़े का ढेर था और लोग यहां आने से भी कतराते थे। आईआईएम रोड स्थित घैला इलाका कभी कूड़े के ढेर के लिए जाना जाता था, जहां हर तरफ दुर्गध और गंदगी फैली नजर आती थी। कूड़े के ढेर के चलते गोमती नदी दूषित हो रही थी और इलाके की उपजाऊ जमीन भी जहरीली होती जा रही थी।
नगर निगम ने उठाया बीड़ा
इस बदनुमा दाग को खत्म करने का बीड़ा नगर निगम ने उठाया था। उस वक्त घैला डंपिंग ग्राउंड से साढ़े 6 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़े का ढेर हटाना नगर निगम के अफसरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। अफसरों ने इस चुनौती को स्वीकार कर कूड़े को शिवरी शिफ्ट करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया।
छह साल लगे भूमि को उपजाऊ करने में
नगर निगम को इस काम में छह साल का वक्त लगा। जब जमीन पहले जैसी उपजाऊ हो गई, तब 65 एकड़ जमीन को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंप दिया गया। एलडीए ने तीन साल में इस पूरे इलाके को भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित कर दिया।
13 करोड़ रुपये हुए खर्च
कूड़े के डंपिंग ग्राउंड को समतल करना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इसमें लगभग 6 साल का समय लगा और 13 करोड़ रुपये खर्च कर कूड़े को मोहान रोड स्थित शिवरी में शिफ्ट कर जमीन को समतल किया गया। इस पूरे इलाके में लिगेसी वेस्ट के कारण जमीन खराब हो चुकी थी। इसे ठीक करने का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया। एजेंसी द्वारा लिगेसी वेस्ट को खत्म करने में करीब डेढ़ साल लगे। इस कवायद के बाद जमीन एलडीए को सौंपी गई।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…