आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ऋषभ पंत की टीम

Updated on 22-04-2026 02:58 PM
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलएसजी के खिलाफ आरआर का पलड़ा भारी रहा है।

6 में से 4 मुकाबले हार चुकी है लखनऊ

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है। मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं। वहीं, मार्करम भी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे, और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दिए थे। हालांकि, इस मुकाबले को छोड़कर शमी इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं। प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

राजस्थान को भी पिछले 2 मुकाबलों में मिली हार

दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम के गेंदबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।
हालांकि, कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्र बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया है।कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जडेजा ने 3 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच आरआर ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है।

कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

इकाना स्टेडियम की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है। यही वजह है कि इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश होने की आशंका न के बराबर है।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.