बहन के साथ प्रेम विवाह, नाराज युवक ने जीजा को चाकू से गोद डाला

Updated on 04-11-2024 01:45 PM

रायपुर।  शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों आधा दर्जन से ज्यादा हत्या, चाकूबाजी, मारपीट की घटनाएं हुई हैं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने हत्या तथा अन्य गंभीर अपराध के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। तिल्दा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हत्या सहित अन्य अपराधिक मामलों की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में टीआई अविनाश सिंह को लाइन अटैच कर सत्येंद्र सिंह श्याम को तिल्दा टीआई की जिम्मेदारी दी है।

एक दर्जन से ज्यादा वार

पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश की क्षत विक्षत लाश नाला किनारे लावारिश हालत में मिली थी। मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसका पोस्ट मार्टम कराया गया। शार्ट पीएम में ओम प्रकाश के शरीर के अलग-अलग अंगों में चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार करने की पुष्टि हुई है।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, तुलसी निवासी ओम प्रकाश रात्रे उर्फ गोला की हत्या के आरोप में हेम कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश शुक्रवार को बाइक लेकर घर से निकला था। इसी दौरान हेम कुमार ने ओम प्रकाश का रास्ता रोक चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

संदेह के आधार पर पुलिस ने हेम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि ओम प्रकाश ने उसके बड़े पिताजी की बेटी से एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसी बात से उसने नाराज होकर ओम प्रकाश की हत्या की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.