
दुर्ग । दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिरने उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र के नवा तरिया स्थित अजीत मेटालिक की कंपनी है। जहां कंपनी में काम करने वाला हेल्फर बबलू प्रसाद (37) पिछले तीन साल से कार्यरत है। बबलू 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से सेल्फी और वीडियो बना रहा था।