मुश्ताक अहमद की बदतमीजी देखिए, इंग्लैंड के क्रिकेटर को घर बुलाकर किया बेइज्जत, कहा- तुम मेरी जेब में थे
Updated on
28-03-2026 11:59 AM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी हरकतों के चलते मशहूर रहते हैं। उनको आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। मौजूदा खिलाड़ियों से ज्यादा बवाल उनके पूर्व खिलाड़ी मचाते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद इंग्लैंड के डॉमिनिक कॉर्क से अजीबोगरीब अंदाज में बातचीत कर रहे हैं। इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुश्ताक अहमद ने की अजीब हरकत
वीडियो में पूर्व क्रिकेटरों के बीच नोकझोंक देखने को मिली जहां पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर मुश्ताक अहमद ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डॉमिनिक कॉर्क की चुटकी ली। बातचीत के दौरान जब कॉर्क ने मुश्ताक से पूछा कि वह इस पिच पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को क्या सलाह देंगे तो मुश्ताक ने मुस्कुराते हुए पलटवार किया।मुश्ताक ने कहा, 'जम्पा को कुछ बताने से पहले मैं तुम्हें एक बात बता दूं। तुम्हें याद है कि तुम कितनी बार मेरी जेब में थे (यानी कितनी बार मैंने तुम्हें आउट किया)? टेस्ट मैच, वनडे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट... मुझे अच्छी तरह याद है।'
इंग्लिश क्रिकेटर भी हैरान
इस पर डॉमिनिक कॉर्क ने थोड़ा झेंपते हुए माना कि मुश्ताक ने उन्हें एक-दो बार आउट किया है लेकिन मुश्ताक ने हंसते हुए जोर देकर कहा कि ऐसा कई बार हुआ है। जब कॉर्क ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि वह तो बल्लेबाजी करना जानते ही नहीं थे तो मुश्ताक ने चुटकी लेते हुए कहा, 'तुम बहुत विनम्र बन रहे हो तुम इंग्लैंड के लिए बतौर ऑलराउंडर खेलते थे।'
वीडियो हुआ वायरल
अंत में डॉमिनिक कॉर्क ने अपनी बेइज्जती से बचने के लिए बातचीत को वापस पिच और एडम जम्पा की ओर मोड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…