6325 करोड़ रुपये से होगा बोनस इश्यू
- इस बोनस इश्यू के लिए LIC अपने रिजर्व और सरप्लस फंड से 6,325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी।
- यह प्रक्रिया बोर्ड की मंजूरी के 2 महीने के भीतर, यानी 12 जून तक पूरी हो जाएगी।
- मई 2022 में लिस्टिंग के बाद से एलआईसी अब तक पांच अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है, लेकिन बोनस पहली बार दिया जा रहा है।
क्यों जारी किया गया बोनस?
- शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना।
- कीमत को अधिक किफायती बनाना।
- कंपनी की भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा दिखाना।
LIC का वित्तीय प्रदर्शन (दिसंबर तिमाही)
- शुद्ध लाभ: दिसंबर तिमाही में 17% की बढ़ोतरी के साथ 12,930 करोड़ रुपये रहा।
- प्रीमियम आय: शुद्ध प्रीमियम आय भी 17% बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई।



