रेकॉर्ड डेट
सेबी के T+1 सेटलमेंट नियम के कारण निवेशकों को रेकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग डे पहले शेयर खरीदना जरूरी है ताकि रेकॉर्ड डेट तक शेयर उनके डीमैट अकाउंट्स में क्रेडिट हो जाएं और वे बोनस इश्यू के हकदार बन जाएं। बकरीद के कारण 28 मई को बाजार बंद था, इसलिए 27 मई एलआईसी का शेयर खरीदने के लिए अंतिम दिन था ताकि वे रेकॉर्ड डेट तक डीमैट अकाउंट में आ जाएं।जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में अतिरिक्त शेयर देती है तो उसके बोनस इश्यू कहा जाता है। इससे शेयरहोल्डर के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन निवेश का कुल वैल्यू समान रहती है। कई बार जब किसी शेयर की कीमत बहुत अधिक हो जाती है, तो खुदरा निवेशकों के लिए उसे खरीदना मुश्किल होता है। बोनस देने से शेयर की कीमत कम हो जाती है और बाजार में उनकी खरीद-फरोख्त बढ़ जाती है।



