हरियाणा से कम एरिया और उत्तराखंड से कम आबादी... फिर भी भारत से बड़ा है इस देश का फॉरेक्स रिजर्व
Updated on
02-04-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 658.8 अरब डॉलर है जो देश के 11 महीनों के आयात को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन की टक्कर में दूर-दूर तक कोई देश नहीं है। भारत के इस पड़ोसी देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.68 ट्रिलियन डॉलर है। यह भारत की तुलना में करीब छह गुना है। चीन दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है जबकि भारत पांचवें नंबर पर है। जापान का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 ट्रिलियन डॉलर का है। इसके बाद तीसरे नंबर पर यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड है जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 927 अरब डॉलर है। यह भारत से करीब डेढ़ गुना है।
यूरोप का प्लेग्राउंड कहलाने वाले स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 88 लाख और एरिया 41,285 वर्ग किमी है। यानी इस देश की आबादी उत्तराखंड से भी कम है जबकि एरिया हरियाणा से भी कम है। उत्तराखंड की आबादी एक करोड़ से अधिक है जबकि हरियाणा का एरिया 44,212 वर्ग किमी है। गोल्ड रिजर्व के मामले में भी यह भारत से आगे है। इसके केंद्रीय बैंक के पास 1040 टन सोना पड़ा है जबकि आरबीई के पास 848 टन सोना है। स्विट्जरलैंड की प्रति कैपिटा जीडीपी 106,097 डॉलर है जबकि भारत के मामले में यह 2,698 डॉलर है। स्विट्जरलैंड की इकॉनमी को दुनिया की सबसे एडवांस्ड इकॉनमी में गिना जाता है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में यह कई साल से टॉप पर है।
टॉप 10 देश
भारत, चीन, तुर्की और पौलैंड जैसे देशों में हाल में अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की मात्रा बढ़ाई है। डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। उसके बाद रूस का नंबर है जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 616 अरब डॉलर का है। यूक्रेन युद्ध से पहले रूस ने विदेशों में रखे गए सोने के स्वदेश मंगाया था। इस लिस्ट में हॉन्ग कॉन्ग (463 अरब डॉलर) छठे, सऊदी अरब (432 अरब डॉलर) सातवें, साउथ कोरिया (415 अरब डॉलर) आठवें, साउथ कोरिया (418 अरब डॉलर) नौवें और ब्राजील (344 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। इसके बाद सिंगापुर (337 अरब डॉलर), जर्मनी (387 अरब डॉलर) नौवें और सिंगापुर (377 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…