जयपुर में रात के अंधेरे में लेपर्ड और डॉग की 'जंग', CCTV में कैद, देखिए किसकी हुई जीत
Updated on
16-11-2024 05:33 PM
जयपुर: जयपुर के पास बड़े-बड़े जंगल और सफारी है। ऐसे में जंगली जानवर आए दिन आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं। बीते दो दिन से जयपुर शहर में एक तेंदुआ (लेपर्ड) लोगों की दहशत का कारण बना हुआ है। दो दिन पहले लेपर्ड को जगतपुरा इलाके की एक कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया। अब शुक्रवार रात को भी शहरी क्षेत्र में घूमने की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह 5:30 बजे लेपर्ड एक मंदिर में घुस गया। मंदिर में एक पालतू कुत्ता था। कुत्ता और लेपर्ड के बीच मंदिर में जंग भी हुई। जंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
लेपर्ड और डॉग के बीच जंग
शुक्रवार को सुबह एक लेपर्ड जयसिंहपुरा खोर के मानबाग दिल्ली रोड स्थित काकड़ भैरूजी मंदिर में नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना कि मंदिर में अल सुबह आए एक सफाईकर्मी ने तेंदुए को देखा तो वह भाग छूटा। कुछ देर बाद तेंदुआ दौड़ता हुआ भगते हुए दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय निवासी योगेश पूरी सहित अन्य लोग मंदिर प्रांगण में पहुंचे। मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो लेपर्ड और डॉग के बीच हुई लड़ाई नजर आई। सीसीटीवी में दिखाई देता है कि कुत्ता और तेंदुआ लड़ रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही कुत्ता अपने दम से तेंदुआ को दुम दबाकर भागने पर मजबूर कर देता है।
लेपर्ड के दो वीडियो आए सामने
जयपुर के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड आने के दो वीडियो भी सामने आए हैं। पहला वीडियो 47 सेकंड का है, जिसमें लेपर्ड आराम से आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ नजर आ रहा है। एक कार में सवार लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। रिहायशी इलाके की कॉलोनी के बाहर वह लेपर्ड रुकता है और फिर जब वह वापस घूमता है तो गाड़ी की लाइट से चमकती हुई आंखे नजर आती है, जिसमें वह काफी डरावना लग रहा है। दूसरा वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। इस वीडियो में लेपर्ड एक डॉग के साथ लड़ाई करता हुआ नजर आ रहा है। करीब 45 सेकंड तक लेपर्ड और डॉग के बीच जंग चलती है। बाद में वह लेपर्ड भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
तलाश में जुटे हैं वन विभाग के अधिकारी
जयपुर के पास झालाना, जयसिंहपुरा, आगरा रोड और दिल्ली रोड स्थित नाहरगढ क्षेत्र में काफी बड़े जंगल है जहां वन्य जीव विचरण करते रहते हैं। घूमते घूमते कई बार वे आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। जयपुर शहर में आए दिन लेपर्ड के आबादी क्षेत्र में आने की घटनाएं सामने आती है। दो दिन से लेपर्ड के आने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जगह जगह पिंजरे लगाए हैं और कई कर्मचारी तलाश में भी जुटे हैं।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…