774 सड़कों का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति

Updated on 18-04-2026 06:19 PM

कोरबा।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के तहत  विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 2,225 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शिलान्यास कर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से सभी जिलों के जनप्रतिनिधि एवं आमजन जुड़े। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर प्रदेश में 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया तथा जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान की शुरुआत भी की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

कोरबा शहर के टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अपने उद्बोधन में मंत्री  देवांगन ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले को 55 नई सड़कों की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापार, कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में सर्वाधिक सड़क कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी और अंतिम छोर तक सुविधाओं का विस्तार होगा।

मंत्री  देवांगन ने बताया कि कोरबा जिले में 55 सड़के, 67 नवीन बसाहटों को जोड़ने वाले कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 162.81 किलोमीटर है तथा इन पर ₹15,449.69 लाख की लागत व्यय की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय  अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आगे बढ़ाते हुए देश के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।


विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बसे गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्रधानमंत्री  मोदी का प्रमुख उद्देश्य है और मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में यह संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास से न केवल जनजातीय समाज बल्कि सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सुदृढ़ सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.