मुनव्वर फारूकी की फ्लाइट में था लॉरेंस बिश्नोई का शूटर! होटल की भी करवाई थी रेकी, जान बचाकर भागे थे कॉमेडियन

Updated on 15-10-2024 12:19 PM
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लगातार चर्चा में है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को खुलासा किया इस गैंगस्टर की हिट लिस्ट में एक बड़े कॉमेडियन का भी नाम है, क्योंकि उसने कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। 'टाइम्स नाउ' के मुताबिक, यह कॉमेडियन कोई और नहीं, बल्कि 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी हैं। इसके बाद जहां एक ओर मुनव्वर के फैंस की चिंता बढ़ गई है, वहीं, एक महीने पहले दिल्ली में हुआ वो वाकया भी तरोताजा हो गया है जिसमें कॉमेडियन के होटल की रेकी की गई थी, उन्हें जान बचाकर आनन-फानन में मुंबई लौटना पड़ा था।
दरअसल, मुनव्वर फारूकी सितंबर महीने में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे। एल्विश यादव के साथ उनका एक मैच खेला जाना था। वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के होटल सूर्या में ठहरे हुए थे। लेकिन फिर खबर आई थी कि उन्हें धमकी मिली और वह जान बचाकर वहां से निकल गए थे।

मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा


मुनव्वर फारूकी को 15 सितंबर को जान से मारने की धमकी मिली थी। बताया गया था कि कुछ लोगों से उन्हें जान का खतरा है। इसलिए एल्विश के साथ उनका मैच रोक दिया गया था। दिल्ली पुलिस स्टेडियम के अंदर आ गई थी। पहले कहा गया था कि एल्विश को धमकी मिली है। लेकिन अब लग रहा है कि वो असल में मुनव्वर को ही मिली थी।

मुनव्वर फारूकी दिल्ली से लौटे मुंबई


पुलिस ने स्टेडियम खाली करवाकर फिर से मैच करवाया गया था। और उसके बाद मुनव्वर मुंबई लौट आए थे। 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के महीने में बिश्नोई गैंग ने मुनव्वर की रेकी की थी। वह जिस फ्लाइट में दिल्ली आए थे, उसी में बिश्नोई गिरोह के दो शूटर्स भी थे। इतना ही नहीं, जिस होटल में मुनव्वर रुके थे, उसकी रेकी भी शूटर्स ने की थी।

मुनव्वर फारूकी के होटल पर पुलिस की छापेमारी


पुलिस उन शूटर्स की तलाश में पहले से ही थी क्योंकि उन दोनों ने दिल्ली के एक व्यापारी की हत्या की थी। जब पता चला कि वह दोनों सूर्या होटल में हैं तो पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन तब तक स्टैंडअप कॉमेडियन को धमकी मिल चुकी थी। कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी का रिश्ता सलमान खान से तो है ही। साथ ही वह धर्म को लेकर भी कटाक्ष करते रहते हैं। इसलिए वह गैंग की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.