महिला-बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

Updated on 03-08-2026 01:38 PM

सूरजपुर।    भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ हुआ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

   इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य अनुशासन, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है। वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा ने कहा कि अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक सामाजिक और आपराधिक घटनाएं घटित होती हैं तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी निर्दाेष लोगों की जान चली जाती है। इसलिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित करते हुए युवाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है। प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी ने युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक है तथा सभी युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक विश्रामपुर में उपलब्ध रहेगी, जहां विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत एवं अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगीत, लघु फिल्म तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.