मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हेमूनगर निवासी लालवानी परिवार को मिली आर्थिक सहायता

Updated on 21-09-2024 11:33 AM

बिलासपुर । हेमूनगर निवासी लालवानी परिवार के मुखिया खियाल दास लालवानी को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई है, जिससे अब उनका इलाज चल रहा है, और परिवार ने राहत की सांस ली है। लालवानी परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है।


हेमूनगर में रहने वाले लालवानी परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके घर के एक मात्र कमाने वाले सदस्य किडनी की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। बुधवारी बाजार में अपने छोटे से व्यवसाय से परिवार चलाने वाले मुखिया की गंभीर बीमारी ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। खियाल दास लालवानी की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी लालवानी ने भावुक होकर बताया कि पिछले 6 साल में महंगे इलाज के खर्च में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई, दो बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी। इस परिस्थिति में बेटियों की उच्चशिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल हो गया, इस स्थिति में मुझे व्यवसाय संभालना पड़ा, जबकि मैं हमेशा से एक गृहिणी थी। 


श्रीमती लालवानी ने बताया कि बेटियों ने अपनी पढ़ाई के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाकर परिवार के जरूरी खर्च पूरे किए, लेकिन डायलिसिस का महंगा खर्च वहन करना उनके लिए बेहद मुश्किल था। ऐसे में उन्हें इस योजना के विषय में जानकारी मिली, और आवेदन करने के बाद त्वरित रूप से सहायता राशि स्वीकृत हुई। अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है। श्रीमती लालवानी कहती हैं कि मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील योजना से उनके पति को नई जिंदगी मिली है, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि अचानक आई इस मुसीबत से उबरने में इस सहायता राशि से उन जैसे कई परिवारों को बड़ी मदद मिली है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले में अब तक 636 लोगों ने योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है, और इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.