लालू यादव की तबीयत बिगड़ी:यूरिन में परेशानी के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती, 2 साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था

Updated on 24-07-2024 02:24 PM

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ी है। दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को यूरिन करने में परेशानी के बाद उन्हें AIIMS लाया गया। उनके करीबियों ने बताया कि उन्हें रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया है। इस चेकअप में दो दिन का समय लगता है। उनकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है।

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था

2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा।

रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। कई कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते दिखते हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनको कई तरह का परहेज करना पड़ता है। लालू किडनी की बीमारी के अलावा अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर बयानों से भी सुर्खियों में रहते हैं

लालू पॉलिटिकल मुद्दों पर भी सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि बयान देकर भी एक्टिव दिख रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनका तीखा बयान आया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब जब केंद्र ने इससे इनकार कर दिया है तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.