14 अप्रैल को ‘लाल सिंह चड्ढा’नहीं होगी रिलीज

Updated on 19-02-2022 08:09 PM

मुंबई फैंस का फिल्मलाल सिंह चड्ढा का इंतजार अभी खत्म नहीं होगा।एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। पूर्व में ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इसे 11 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मेकर्स की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल बयान को ट्वीट किया है, जिसमें लिखा हुआ है, ‘यह घोषणा की जाती है कि हमारी फिल्मलाल सिंह चड्ढायोजना के अनुसार 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम फिल्म को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म अब 11 अगस्त 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें आगे लिखा गया है, ‘हम भूषण कुमार, टी सीरीज, ओम राउत और आदिपुरुष की पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मआदिपुरुषकी रिलीज डेट को स्थानांतरित करने के लिए हम उन्हें शुक्रिया कहना चाहते हैं और लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो सकती है।

बता दें, ‘लाल सिंह चड्ढाफिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है, जिन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी म्यूजिकल ड्रामासीक्रेट सुपरस्टारके साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी और एरिक रोथ ने साथ में लिखी है। यह हॉलीवुड फिल्मफॉरेस्ट गंपका ऑफिशियल हिंदी वर्जन है। फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें देरी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.