शनाया के साथ बेधड़क में रोमांस करेंगे लक्ष्य

Updated on 06-03-2022 06:10 PM

मुंबई फिल्ममेकर करण जौहर की बेधडक में लक्ष्य लालवानी के बालीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। लक्ष्य का विवादों से पुराना नाता रहा है1 बेधडक में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ वह रोमांस करते नजर आएंगे। सबसे पहले बात करते हैं 'बेधड़क' की तो इसे 'धड़क' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। धर्मा प्रॉडक्शन की 'बेधड़क' में शनाया कपूर 'निर्मित', गुरु फतेही पीरजादा 'अंगद' और लक्ष्य 'करण' का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

 फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जिसे देख 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' जैसी फ्रेंचाइजी फिल्म की याद आती है। लक्ष्य लालवानी टीवी का बड़ा चेहरा रहे हैं। वहपोरस’, 'प्यार तूने क्या किया', 'परदेस में है मेरा दिल' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे सीरियल्स में नजर चुके हैं, उनके दोनों शो को फैंस का खूब प्यार मिला था। अब बॉलिवुड में वह करण जौहर की फिल्म से कदम रखने जा रहे हैं।

इससे पहले लक्ष्य लालवानी को करण जौहर की 'दोस्ताना 2' के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन प्रोफेशनल कारणों की वजह से फिलहाल ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और लक्ष्य को धर्मा प्रॉडक्शन ने अब नया मौका दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के रहने वाले लक्ष्य का निक नेम राजवीर है। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई की और उन्हें गेमिंग-ट्रेवलिंग का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्य लालवानी का विवाद उनकी को-स्टार महिमा मकवाना को लेकर हुआ था। दोनों ने 'अधूरी कहानी हमारी' सीरियल में साथ में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक होली पार्टी के दौरान महिमा ने कथिततौर पर ऐक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। ये मामला खूब गरमाया था।

इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए उस समय लक्ष्य ने कहा था कि ''इस मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। ऐसा कुछ भी हमारे बीच नहीं हुआ था। वह मेरे चेहरे पर रंग लगाते समय एक्साइटेड हो गईं थीं और इस वजह से मेरे चश्मा नीचे गिर गया था। मैंने भी रिएक्ट नहीं किया क्योंकि ये उनसे अनजाने में हुआ था।'' 'अंतिम' फिल्म के प्रमोशन में महिमा ने इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि, '' जाने ये अफवाहे कहां से आती हैं। हम दोनों के बीच में कुछ ऐसा नहीं है। वह काफी मेहनती हैं। उन्होंने मुझे अंतिम के लिए विश किया और मैंने भी उन्हें अपकमिंग फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दी थीं।'' लक्ष्य लालवानी का नाम रश्मि देसाई और अदिति गुप्ता जैसी स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.