प्रदेश के लाखों किसान और व्यापारी होंगे लाभान्वित- अमर पारवानी

Updated on 18-12-2024 12:54 PM

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेंबर की मांग पर प्रशासन ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान की जिसके लिए चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों और किसानों की ओर से प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी ने बताया कि मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट को लेकर चेंबर द्वारा पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी एवं कृषि मंत्री माननीय रामविचार जी को ज्ञापन सौंपा गया था।

 पारवानी ने आगे कहा कि किराना, दलहन एवं अनाज पर विगत कई वर्षों से मंडी शुल्क  एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान की जाती रही है इससे प्रदेश के व्यवसायी पड़ोसी राज्यों से प्रतिस्पर्धी दरों पर व्यापार कर पाते हैं। विगत वर्ष भी छूट प्रदान की गई थी जो वर्तमान में मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी।

पारवानी ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में दिनांक 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ की समस्त मंडियों में मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णता छूट प्रदान करने हेतु प्रदेश के समस्त व्यापारी और किसानों की ओर से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी एवं कृषिमंत्री   राम विचार नेताम जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के समस्त व्यापारी और किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा तथा प्रदेश के व्यापार में वृद्धि होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.